बांधवगढ़ में हाथियों की मौत पर सीएम मोहन सख्त, बुलाई आपात बैठक, अफसरों से 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

Updated on 02-11-2024 01:36 PM
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार रात को बांधवगढ़ में दस हाथियों की मौत के मामले में आपात बैठक बुलाई। इसमें बताया गया कि विशेषज्ञ की रिपोर्ट आने में चार दिन लगेंगे। मुख्यमंत्री ने घटना के सभी पहलुओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए उच्च स्तरीय दल भेजने के निर्देश दिए। इसी क्रम में वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार के साथ अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल और राज्य वन बल प्रमुख पीसीसीएफ असीम श्रीवास्तव उमरिया जाएंगे। यह दल 24 घंटे में अपना प्रतिवेदन सौंपेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस घटना में दोषी लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार वनों की रक्षा और वन्यप्राणियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर है।


ये निर्देश दिए 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथियों की मृत्यु के संबंध में गंभीर चिंता व्यक्त की और निर्देश दिए कि घटना की संपूर्ण पहलुओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए उच्चस्तरीय दल उमरिया जाए।

जांच की रिपोर्ट आने के पूर्व इस अवधि में घटना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जो कार्रवाई जारी है, उसमें विलंब न हो।

वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार और दो वरिष्ठ अधिकारी उमरिया जाएं।

उमरिया के दौरे की रिपोर्ट 24 घंटे में सौंपी जाए।

दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

सैंपल की होगी वैज्ञानिक जांच

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जैसा बताया गया है कि हाथियों की मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम में हाथियों के पेट में बड़ी मात्रा में कोदो पाए जाने की जानकारी मिली है। जो सैंपल हाथियों के पेट से लिए गए हैं, उनकी वैज्ञानिक जांच की जाएगी। उसमें यह स्पष्ट होगा कि किसी तरह का जहरीला पदार्थ तो नहीं है।

संबंधित विभागों को चेताया

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस तरह की घटनाएं फिर न हों, इसके लिए वन विभाग, स्थानीय प्रशासन और सभी पक्ष सजग और संवदेनशील रहें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उमरिया में हाथियों की मृत्यु की घटना में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने और उपचार एवं अन्य प्रबंधन में विलंब की बात सिद्ध होने पर दोषी लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव वन अशोक वर्णवाल, जनसंपर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन वर्चुअल रूप से शामिल हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.