बेंगलुरु में तेजस पर सवार हुए सीएम मोहन यादव, एचएएल को मप्र में इकाई लगाने का आमंत्रण

Updated on 08-08-2024 12:30 PM
भोपाल। इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को बेंगलुरु पहुंचे। वहां सबसे पहले उन्होंने हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) का अवलोकन किया। वह स्वदेशी तकनीक से निर्मित लाइट काम्बेट एयरक्राफ्ट 'तेजस' में सवार हुए। मुख्यमंत्री ने एचएएल द्वारा निर्मित कई विमान एवं हेलीकॉप्टर के निर्माण एवं कार्य पद्धति को समझा।

भूमि व अन्य संसाधन मुहैया कराने का आश्वासन

उन्होंने एचएएल को मप्र में भी इकाई स्थापित करने के लिए आमंत्रण दिया और कहा कि एचएएल की देश में कई स्थानों पर यूनिट हैं। मध्य प्रदेश में यदि कंपनी एयरोस्पेस एवं रक्षा में से किसी एक डेवलपमेंट विंग की स्थापना करेगी तो प्रदेश सरकार भूमि और अन्य समस्त आधारभूत सुविधाएं सिंगल विंडो से त्वरित गति से उपलब्ध कराएगी। यूनिट स्थापना के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया आसानी से की जा सके।

एचएएल परिसर में किया भ्रमण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एचएएल के इक्विपिंग एवं फाइनल असेंबली का अवलोकन किया। उन्होंने एलसीए एयरक्राफ्ट के मैन्युफैक्चरिंग सीक्वेंस को समझा। साथ ही स्ट्रक्चरल, असेंबली, कपलिंग इक्विपिंग एवं टेस्टिंग के चरणों को जाना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तेजस एयरक्राफ्ट में सवार होकर देखा और उसकी सुरक्षा तथा मारक क्षमता की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने इसके अलावा ध्रुव हेलीकॉप्टर में बैठकर पायलट से उसकी खूबियों के बारे में जाना। उन्होंने कहा, एचएएल द्वारा स्वदेशी तकनीक से निर्मित विमान और सुरक्षा उपकरणों से भारतीय नौसेना की क्षमता में वृद्धि हुई, जो प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय है। एचएएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर सीबी अनंत कृष्णन ने तेजस लड़ाकू विमान की प्रतिकृति मुख्यमंत्री को भेंट की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.