CM मोहन यादव ने किया हमीदिया अस्पताल का औचक निरीक्षण, मरीजों से की मुलाकात, जच्चा-बच्चा का पूछा हाल

Updated on 23-07-2024 01:30 PM
भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने सोमवार शाम को राजधानी में स्थित हमीदिया अस्ताल का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचते ही अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अस्पताल के गेट के पास ही अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुमित टंडन उन्हें लेने पहुंचे।मुख्यमंत्री सबसे पहले ब्लॉक दो में बने स्त्री और प्रसूति रोग विभाग पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों के स्वजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। एक बच्चे को देखकर मुस्कुराए और उनके बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिशु रोग विभाग की व्यवस्थाएं देखीं। पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर बने कई वार्ड में जाकर मरीजों के साथ उनके स्वजनों से बातचीत की। अस्पताल में सुविधाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया।

सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि वर्षा काल चल रहा है। वर्षा काल में हमारे जो रेगुलर मरीज आ रहे हैं, वो स्वाभाविक रूप से आएंगे, लेकिन मरीजों को आने में कोई कठिनाई न हो। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमीदिया अस्पताल प्रदेश का सबसे बड़ा अस्पताल है, जिसकी अपनी क्षमता 2250 बेड की है। अभी करीब 1850 बेड तैयार है। इनमें करीब 1400 मरीज हैं। हमारा अस्पताल का मैनेजमेंट चल रहा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि इसमें किसी को कठिनाई नहीं आए। कुछ नए काम की दृष्टि से यहां मेरे पास प्रस्ताव भी आए हैं।

होंगे विकास कार्य

उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगभग 199 करोड़ रुपए के नए प्रस्ताव आए हैं। इनमें रीजनल इंस्टीट्यूट आफ रेस्पिरेटरी 35 करोड़, सेंटर आफ एक्सीलेंस और आर्थोपेडिक्स 42 करोड़ और कैंसर उपचार के लिए नई मशीनें 30 करोड़ रुपये के प्रस्ताव आए हैं। बोनमेरो सेंटर जल्दी शुरू किया जाएगा। पीजी छात्रों के लिए नया छात्रावास ब्लॉक 20 करोड़ का, एमआरआई सीटी मशीन जल्द ही 20 करोड़ की आने वाली है। नया एकीकृत ओपीडी ब्लॉक 35 करोड़ का ये हाईराइस बिल्डिंग बनेगी, नया यूजी छात्रावास 17 करोड़ का बनेगा।
उन्होंने कहा कि विकास और स्वास्थ्य के मामले में हमारी सरकार बहुत गंभीर है। सरकार द्वारा लगाई जाने वाले राशि का उपयोग सही हो, जिससे जनता के बीच में एक विश्वास बनता है। सरकारी अस्पतालों में जनता का विश्वास भी है। हमारा प्रयास है कि इन सभी कामों में गुणवत्ता और दक्षता के साथ सभी अपनी ड्यूटी करें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर निरीक्षण करने से स्वाभाविक रूप से एक विश्वास बनता है। अस्पताल एक ऐसा स्थान है, जहां जनता कष्ट में तुरंत दौड़कर आती है। अस्पताल सुविधाओं की दृष्टि से उचित काम करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.