शिवराज के पक्ष में सीएम मोहन यादव ने बेगमगंज में की जनसभा, कांग्रेस पर साधा निशाना

Updated on 30-04-2024 03:30 PM
भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण में 07 मई को प्रदेश की 09 संसदीय सीटों पर मतदान होगा। इसमें विदिशा संसदीय सीट भी शामिल है, जहां से भाजपा ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ पार्टियों के चुनाव प्रचार में भी तेजी आ गई है और नेताओं के तूफानी दौरे भी बढ़ गए हैं। इसी सिलसिले में आज मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव विदिशा संसदीय क्षेत्र के रायसेन जिला अंतर्गत बेगमगंज कस्बे में शिवराज के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। नया बस स्टैंड प्रांगण में हुई इस जनसभा में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि विदिशा क्षेत्र के लोग सौभाग्यशाली है कि अटल बिहारी वाजपेयी, सुषमा स्वराज और शिवराज सिंह चौहान जैसी विभूतियों ने यहां का प्रतिनिधित्व किया।

कांग्रेस पर बोला हमला

इस दौरान सीएम डा. यादव ने विपक्षी दल कांग्रेस और पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर निशाना साधा और बोले कि ये वो लोग हैं, जो राम मंदिर के निर्माण में रोज अड़ंगे लगाते थे। लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में देश से आतंकवाद खत्म हुआ, देश में सुशासन स्थापित हुआ और हमारे देश की सीमाएं भी पूर्ण सुरक्षित हैं। पहले सीमाओं पर आए दिन हमले होते थे और भारतीय सैनिकों के सिर काट लिए जाते थे, लेकिन मनमोहन सिंह सरकार एक ही राग अलापती रहती थी कि यह पाकिस्तान की करतूत है, ये पाकिस्तान से हो रहा है। लेकिन जैसे ही केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार बनी और उरी की घटना हुई तथा हमारे सो रहे सैनिकों पर वार हुआ, तो पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने जो बोला वो करके दिखाया और पहली बार ऐसा हुआ कि पाकिस्तान को एक बार नहीं, दो-दो घर में घुसकर मारके दिखाया।

रायसेन के अलावा मुख्यमंत्री डा. यादव आज मुरैना लोकसभा की विजयपुर और श्योपुर विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आज भोपाल लोकसभा की बैरसिया विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड-शो करने का कार्यक्रम है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.