नरेला क्षेत्र में संजीव नगर से नेवरी सड़क का सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण, बचेगा 07 किमी का चक्कर

Updated on 13-03-2024 12:26 PM

भोपाल। नरेला विधानसभा में संजीव नगर से नेवरी लालघाटी तक की सड़क बनकर तैयार हो गई है। इस सड़क के बनने से एयरपोर्ट की ओर जाने वालों को सात किलोमीटर का फेरा नहीं लगाना पड़ेगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इस सड़क का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने नरेला विधानसभा के रहवासियों को एक दर्जन से अधिक विकास कार्यों की सौगात दी। इससे पहले भानपुर आरओबी से करोंद चौराहे तक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया।

लंबे समय से की जा रही थी मांग

इस दौरान कैबिनेट मंत्री व नरेला क्षेत्र से विधायक विश्वास सारंग ने बताया कि पहले संजीव नगर करोंद से लालघाटी जाने के लिए सात किलोमीटर लंबा चक्कर लगाने की जरूरत पड़ती थी। इस मार्ग के निर्माण की मांग लंबे समय से चली आ रही है। वहीं अब इस सड़क के शुरू होने से यात्री अब संजीव नगर से होते हुए सीधे लालघाटी एवं एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 से इस सड़क के निर्माण के लिए प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन मिलिट्री एरिया में होने से इसमें रक्षा मंत्रालय भारत सरकार से विभिन्न स्वीकृतियां मिलने के बाद सड़क निर्माण कार्य संपन्न हो सका।

मुख्यमंत्री ने नरेला विधानसभा के लिए की घोषणाएं

- नगर की ऐतिहासिक विरासत खेड़ापति हनुमान मंदिर का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।

- प्रभात चौराहे से लेकर प्लेटफार्म नंबर एक तक एलिवेटेड कारिडोर का निर्माण किया जाएगा।

- शहरी गरीबों, निम्न आय वर्ग तथा मध्यम वर्ग के आवासहीनों हेतु अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम (एचएफए) से 10 हजार आवास बनाए जाएंगे तथा शासकीय भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।

- करोंद क्षेत्र में 100 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण कार्य जाएगा।

- संजीव नगर स्थित तलाब को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

- करोंद चौराहे के समीप कंवेशन हाल का निर्माण किया जाएगा।

- नरेला विधानसभा में हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित करोंद स्थित लाल क्वार्टर के जर्जर-जर्जर मकानों को विस्थापित किया जाएगा।

- नरेला विधानसभा स्थिति ऐशबाग में जनता क्वार्टर हाउसिंग बोर्ड के जर्जर-जर्जर मकानों को विस्थापित किया जाएगा।

- पुल बोगदा से लेकर रायसेन रोड आइटीआइ तक आदर्श मार्ग का निर्माण किया जाएगा।

- नरेला विधानसभा स्थित विभिन्न मार्गों के निर्माण मुख्यमंत्री अधोसंरचना से राशि 50 करोड की स्वीकृति प्रदान करें।

- नरेला विधानसभा में जल प्रदाय की पूर्ण अधोसंरचना तथा सीवरेज डिस्पोजल तथा ट्रीटमेंट के समस्त कार्य कराए जाएंगे।

- नरेला विधानसभा में विभिन्न पार्क एवं उद्यानों के निर्माण हेतु राशि 25 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान करेंगे।

- पातरा नाले के किनारे किनारे 80 फिट रोड़ से अयोध्या बायपास तक फ्लायओवर का निर्माण किया जाएगा।

- विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में युवा प्रोत्साहन केन्द्र की स्थापना की जाएगी।

- नरेला विधानसभा क्षेत्र के करोंद, पलासी, एकतापुरी, गौतम नगर, सुभाष मैदान में बहुउद्देशीय इंडोर स्टेडियम तथा स्विमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा।

- नरेला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एक वृहद स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

- नरेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सामुदायिक भवन तथा हाकर्स कार्नर/रोजगार केन्द्रों का निर्माण किया जाएगा।

- नरेला विधानसभा क्षेत्र के करौंद में उच्च स्तरीय औद्योगिक कौशल विकास केन्द्र की स्थापना की जाएगी।

- नरेला विधानसभा क्षेत्र के चौराहों का विकास तथा सुंदरीकरण कार्य किया जाएगा।

- नरेला विधानसभा क्षेत्र में वृहद वाटर स्क्रीन तथा लेजर शो तथ विभिन्न स्थानों पर फाउंटेन की स्थापना की जाएगी।

- संजीव नगर से नेवरी तक नवनिर्मित मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, फुटपाथ, स्ट्रीट फर्नीचर तथा सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.