27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण मामले पर CM Mohan Yadav... लड़ाई मिल-बैठकर साथ लड़ें

Updated on 28-08-2025 01:36 PM
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन में कहा कि सरकार 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए गंभीर है। खुले दिल से सर्वदलीय बैठक करने को तैयार हैं। हम तो कहते हैं, आओ हम इस मुद्दे पर मिल बैठकर के एक साथ लड़े। बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सुबह 11 होने जा रही है। इसमें भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा आदि दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

'हम 27 प्रतिशत आरक्षण देना चाहते हैं'

दरअसल, प्रदेश में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए कांग्रेस और भाजपा के अपने-अपने दावे रहे हैं। दोनों दल खुद को ओबीसी का हितैषी बताते हुए आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत दिलाने के लिए हर लड़ाई लड़ने की बात कह रहे हैं। इसी में नई पहल करते हुए सरकार ने बैठक बुलाई है। बैठक के पहले मुख्यमंत्री ने कहा, सरकार के माध्यम से हमारी पार्टी की लाइन है कि हम 27 प्रतिशत आरक्षण देना चाहते हैं। कांग्रेस के लोग कह रहे हैं हम भी देना चाहते हैं। इस कारण हम सब मिल-बैठकर बात करें।

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा, ' सर्वदलीय बैठक में आपका (कांग्रेस) वकील भी रहे और हमारा भी। सुप्रीम कोर्ट ने तय कर दिया है कि 23 सितंबर से प्रतिदिन सुनवाई इस मामले की होगी। हमारा काम ही सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का है। किसी वर्ग के हक को छोड़ने या उसे अपमानित करने का नहीं। हां, जो राजनीति करते हैं उनका हम कुछ नहीं कर सकते।'

ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर आंदोलन करेंगे

जीतू पटवारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने बयान में कहा, कांग्रेस प्रदेशभर के ओबीसी समाज, छात्र संगठनों, युवाओं और अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इस मुद्दे पर व्यापक जन जागरण और आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ी तो न्यायालयीन और जमीनी संघर्ष के साथ-साथ जन समर्थन जुटाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.