लेह में बलिदान अनिल वर्मा को CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, परिवार को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की

Updated on 12-02-2024 12:49 PM
भोपाल। भारतीय सेना में तैनात मध्यप्रदेश के सीहोर निवासी सूबेदार अनिल वर्मा ड्यूटी के दौरान मां भारती की सेवा में बलिदान हो गए थे। अनिल वर्मा के बलिदान के बाद उनके गांव में शोक की लहर है। वहीं मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने भी अनिल वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इसके साथ ही उन्होंने अनिल वर्मा के परिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 11 लाख रुपये की राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्‍यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्‍स हैंडल पर पोस्‍ट कर कहा गया कि ‘मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की माटी के लाल, वीर सपूत सूबेदार श्री अनिल वर्मा जी के लेह क्षेत्र में मां भारती की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने पर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस बलिदान पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीहोर जिले के इछावर के ग्राम लसूडिया परिहार निवासी वीर जवान के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से ₹11 लाख की राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर जवान की अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल होंगे।'

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की माटी के लाल, वीर सपूत सूबेदार श्री अनिल वर्मा जी के लेह क्षेत्र में मां भारती की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने पर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की है।

लेह क्षेत्र में थे तैनात

बता दे कि अनिल वर्मा सीहोर जिले के इछावर के ग्राम लसूडिया परिहार के निवासी थे। वे लेह क्षेत्र में तैनात थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.