मंडीदीप पहुंचे सीएम मोहन यादव, 65 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण

Updated on 13-03-2024 12:17 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव आज रायसेन में मंडीदीप औद्योगिक नगरी के दौरे पर पहुंचे। यहां पर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 65 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री सुबह करीब साढ़े दस बजे हेलीकाप्टर से मंडीदीप पहुंचे। कार्यक्रम के मंच पर मुख्यमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र पटवा ने मुख्यमंत्री को त्रिशूल भेंट किया। यहां के बाद मुख्यमंत्री का सागर जाने का भी कार्यक्रम है।

सागर में विश्वविद्यालय का करेंगे भूमिपूजन

मुख्यमंत्री मोहन यादव दोपहर 12 बजे सागर पहुंचकर पीटीसी ग्राउंड में रानी अवंती बाई विश्वविद्यालय के लिए भूमि पूजन करेंगे। उनके सागर आगमन को लेकर कमिश्नर डा. वीरेंद्र सिंह रावत, आइजी प्रमोद वर्मा, कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन हेलीपैड, पीटीसी ग्राउंड, बड़तूमा में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर, ढाना हेलीपैड पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। पीटीसी ग्राउंड से रानी अवंती बाई विवि का भूमि पूजन करने के बाद वे खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास पर भी जाएंगे और बड़तूमा में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर-संग्रहालय का अवलोकन कर ढाना स्थित हेलीपैड से रवाना होंगे।

कई जगह हुई भूमि की तलाश

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सागर में कालेज निर्माण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है, जिले के कई अधिकारियों ने सिरोंजा व तिली से लेकर शहर से लगे हुए आसपास के कई स्थानों पर सरकारी भूमि की तलाश की है। हालांकि आंबेडकर वार्ड में प्रधानमंत्री आवास के पास भी शासकीय हाई स्कूल के पास कई एकड़ भूमि खाली पड़ी है, प्रशासन द्वारा अधिकृत रूप से कोई जगह फाइनल होने की जानकारी जारी नहीं की गई है। फिलहाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय आर्ट्स एंड कामर्स कालेज सागर के नवनिर्मित भवन को रानी अवंती बाई विवि सागर के रूप में स्वीकृति दी गई है। हालांकि आदेश में यह भी कहा गया कि लीडिंग कालेज विश्वविद्यालय की संगठक इकाई होगी, यानी महाविद्यालय का अस्तित्व बना रहेगा। इस विवि में शिक्षा सत्र 2024-25 से शुरू होगा। विवि की स्थापना के लिए आफिशियल नोटिफिकेशन अलग से जारी किया जाएगा। विवि में पदों की स्वीकृति और अन्य फाइनेंशियल इनवाल्मेंट वाले विषयों के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सागर सहित वर्चुअल रूप से खरगोन व गुना में खुलने वाली युनिवर्सिटी का भी भूमिपूजन करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.