सीएम मोहन यादव बोले- कांग्रेस बताए वह बुंदेलखंड के विकास के पक्ष में है या विरोध में?

Updated on 27-12-2024 12:42 PM
 भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को खुजराहो में जिस केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास किया, उस परियोजना को कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के लिए गंभीर ख़तरा बताकर राजनीति विवाद खड़ा कर दिया है।चूंकि यह परियोजना सूखाग्रस्त बुंदेलखंड में जलसंकट को दूर करने के लिए है, इसलिए मध्य प्रदेश भाजपा ने जयराम की टिप्पणी को बुंदेलखंड की जनता का अपमान बताया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पलटवार कर कांग्रेस से प्रश्न करते हुए कहा है कि वह बताए बुंदेलखंड के विकास के पक्ष में हैं या विरोध में।

जयराम रमेश ने एक्स पर किया पोस्ट

बता दें कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिस केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास किया, वह मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के लिए गंभीर ख़तरा है। वर्तमान में पन्ना टाइगर रिजर्व में छोटे-बड़े मिलाकर 90 से अधिक बाघ हैं।केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से उस टाइगर रिजर्व के 10 प्रतिशत से अधिक मुख्य क्षेत्र जलमग्न हो जाएगा। न सिर्फ बाघों के आवास बल्कि गिद्धों जैसी अन्य प्रजातियां भी नष्ट हो जाएंगी। 23 लाख से ज़्यादा पेड़ काटे जाने हैं। कंस्ट्रक्शन गतिविधियों के कारण गंभीर रूप से व्यवधान उत्पन्न होगा।

'कांग्रेस के पेट में दर्द होता है'

जयराम की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में पत्रकार वार्ता में प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी विकास के काम होते हैं, गरीबों के काम होते हैं और हमारे संकल्पों की पूर्ति होती है, वहां पूरा समाज भाजपा के साथ आ जाता है, लेकिन इससे कांग्रेस के पेट में दर्द शुरू हो जाता है। जयराम रमेश की टिप्पणी इसका प्रमाण है। यह इस बात का भी प्रमाण है कि कांग्रेस की लाइन ही विकास की विरोधी है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के विरोध में टिप्पणी करके जयराम रमेश ने बुंदेलखंड की जनता का अपमान किया है।

बुंदेलखंड की दिशा बदलने वाली योजना

यह साबित हो गया है कि कांग्रेस विकास विरोधी है और वह नहीं चाहती कि गरीबों के जीवन में कोई बदलाव आए। उन्होंने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड की दशा और दिशा बदलने वाली योजना है। इस परियोजना के पूरी हो जाने पर बुंदेलखंड सूखा और गरीब नहीं रहेगा, बल्कि हरा-भरा और समृद्धशाली होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.