विवादों में आए दतिया एसपी, चंबल रेंज के डीआईजी-आईजी और कटनी एसपी को सीएम ने हटाया

Updated on 02-06-2025 11:12 AM

भोपाल। दतिया एयरपोर्ट के लोकार्पण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी वीरेन्द्र मिश्रा और आइजी सुशांत सक्सेना बीच तीखी नोकझोंक से नाराज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन दोनों के साथ डीआईजी कुमार सौरभ को हटा दिया है।

इसके साथ ही कटनी में सीएसपी ख्याति मिश्रा व उनके तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा के बीच विवाद में एसपी अभिजीत रंजन का नाम आने पर उन्हें भी तत्काल हटाने के आदेश दिए, जिसके बाद देर रात गृह विभाग ने 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए।

सूरज वर्मा को दतिया एसपी बनाया गया

अब सचिन कुमार अतुलकर को चंबल रेंज का आईजी, सुनील कुमार जैन को डीआईजी और सूरज वर्मा को दतिया एसपी बनाया गया है। वहीं, कटनी एसपी अभिनव विश्वकर्मा को बनाया गया है। बता दें, सचिन अतुलकर और कुमार सौरभ जनवरी में आईजी के पद पर पदोन्नत हो गए थे, पर अभी तक नई पदस्थापना नहीं मिलने से डीआईजी का ही काम कर रहे थे। अतुलकर के पास जबलपुर आईजी का अतिरिक्त प्रभार था, अब उनकी जगह सागर आईजी प्रमोद वर्मा को जबलपुर आईजी बनाया है।

लोकसेवा में ऐसा व्यवहार खेदजनक : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया कि 'कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है। इस कारण इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.