सीएम बोले- स्टूडेंट्स को जल्द मिलेगी लैपटॉप की राशि:जापान से लौटकर कहा- टॉपर्स को देंगे स्कूटी

Updated on 03-02-2025 12:40 PM

मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में 12वीं क्लास में 75% से ज्यादा अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को जल्द ही लैपटॉप के लिए राशि मिलने वाली है। साथ ही वे स्टूडेंट्स जिन्होंने 12वीं में अपने सरकारी स्कूल में टॉप किया हैं, उन्हें भी सरकार स्कूटी देने जा रही है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने जापान यात्रा से लौटने के बाद इस योजना को लेकर बनी असमंजस की स्थिति को साफ कर दिया है। सीएम ने कहा कि हम लगातार सभी वर्गों के लिए सभी योजनाओं पर काम कर रहे हैं। हमने हमारी सरकार की किसी योजना के मूल स्वरूप को न तो बदलने दिया है। न उस संबंध में कोई ढील दी है।

पहले कहा था- एक साल के लिए थी योजना  सीएम ने लैपटॉप और स्कूटी के सवाल पर कहा था कि जो योजना एक साल के लिए थी वो तो एक साल के लिए ही रहेगी। पिछले हफ्ते भी एक यू-ट्यूब पॉड कास्ट में भी सीएम ने ऐसा ही जवाब दिया था। जिसे लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर था। ​​

स्टेट हैंगर पर हुआ सीएम डॉ. यादव का स्वागत

जापान की यात्रा से लौटने के बाद रविवार रात में भोपाल में स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का स्वागत करने मंत्री गौतम टेटवाल, धर्मेन्द्र लोधी, विधायक भगवानदास सबनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, मेयर मालती राय पहुंचे। सीएम के साथ दिल्ली से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी भोपाल पहुंचे।

जापान हमारा बिछुड़ा हुआ भाई, अब वापस मिल रहा है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, मैं जापान की यात्रा पर था। जापान में मंदिरों के शहर में जब मैं दर्शन करने गया तो मैंने कहा कि जापान और हमारे बीच संबंध और दोनों की आपसी इतनी गहरी समझ है कि हमारे तिरंगे पर हमारा राष्ट्रीय चिन्ह अशोक चक्र है। जापान तो अपने यहां सूर्य देवता को ही लगाए हुए हैं।

सीएम ने कहा हमसे वह तीन कदम आगे हैं। उनके यहां 3:30 घंटे पहले ही सूर्य नारायण आ जाते हैं। अपने बीच में भगवान बुद्ध की संस्कृति, गणेश जी, सरस्वती माता 28 अलग-अलग देवी देवता हैं। बस इतना ही फर्क है कि हमारे यहां शिव शक्ति भगवान शिव में माना जाता है। वहां वे सूर्य देवता को स्त्री रूप में मानते हैं। हमने कहा, जो मानना है मान लो। जापान तो हमारा बिछड़ा हुआ भाई है, जो हमको वापस मिल रहा है। हम जो नमस्ते करते हैं।

हड़ताल में तालाबंदी नहीं करते जापान के लोग जापान के लोग तो विनम्रता के साथ इतने झुकते हैं कि दया आ जाती है। जापान में काम के प्रति कर्मठता कैसी होती है कि जापान की फैक्ट्री में अगर हड़ताल करना है तो हड़ताल में तालाबंदी नहीं हो सकती। मान लो जूता बनाने वाली फैक्ट्री में हड़ताल करना है तो एक पांव का जूता जरूर बनाएंगे लेकिन हड़ताल भी करेंगे। हड़ताल करेंगे लेकिन काम बंद नहीं होगा भले कुछ भी हो जाए। प्राइवेट कंपनी में रिटायरमेंट की कोई सीमा नहीं। जब तक चले तब तक आदमी काम करता रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.