सीएम बोले- वक्फ की संपत्ति उसके पास रहना चाहिए:प्रबुद्धजन संवाद में कहा- उसमें अवरोध आया तो सरकार निपटना जानती है

Updated on 07-05-2025 10:58 AM

मुख्यमंत्री निवास में सीएम डॉ. मोहन यादव ने वक्फ सुधार जनजागरण कार्यक्रम के तहत प्रबुद्धजनों से संवाद किया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक मंत्री कृष्णा गौर, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनव्वर पटेल और काजी, इमाम और मुस्लिम समाज जन मौजूद रहे।

इस दौरान सीएम ने कहा कि वक्फ मतलब, दान की चीज। वो दान की चीज तो सुरक्षित रहना ही चाहिए। लेकिन कुछ लोग उसे अपने घर की समझने लग जाते हैं। जब उनके मतलब की बात आई तो समाज को पीछे लगाने लगते हैं। अब समाज सब समझ गया है, उनके चक्कर में नहीं आने वाला। 2013 के पहले तो वही कानून था। उसमें आपने बदलाव किया और कहा कि बहुत फायदा हो जाएगा।

सीएम बोले- ऐसे ताकतवर मत बनो कि अपने नीचे वालों को कुचल दो सम्मेलन में सीएम ने कहा-ये बात सही है कि वक्फ सुधार के माध्यम से जो सुधार आया, उसे समझना चाहता हूं। दुर्भाग्य की बात है कि हमारे बीच में हमारे ही लोग कई प्रकार से साधन संपन्न हो गए, राजनीति में चले गए तो बडे़ ताकतवर हो गए। आप बडे़ हुए तो हमने मान लिया, लेकिन ऐसे बडे़ मत रहो कि नीचे वालों को बिल्कुल कुचल दो। आप नहीं सोचोगे तो तकलीफ किसको होगी? अगर घाव हुआ है। उसका इलाज नहीं करोगे तो इलाज के अभाव में वह शरीर तो सड़ेगा, आगे उसकी परिणीति बहुत खराब आएगी।

दो-पांच सौ वोटों में बन जाती थी जम्मू कश्मीर की सरकार सीएम ने कहा- अब हिन्दुस्तान की ये खूबसूरती है कि जिस कश्मीर में चुनाव के लिए मात्र 200-500 वोट डलते थे। 200 वोट में से एक को 150 मिले और दूसरे को 200 मिले तो वह 200 में ही जीत जाता था। क्योंकि, चुनाव तो दो के बीच होता है, पूरा आवाम वोट दे या न दे। लेकिन गिनती तो उसी वोट की होती थी पेटी में जो वोट डल जाए। उसी पर सरकार बन जाती थी।

जो 1947 में राजनीति के शिकार हुए वो पाकिस्तान में महाजिर कहलाते हैं सीएम ने कहा- अपने यहां किसी को भी देख लो और जो जाने अनजाने 1947 में राजनीति के शिकार हो गए। उनकी पाकिस्तान में हालत क्या हो रही है? पाकिस्तान में वो महाजिर कहलाते हैं। जो यहां हाजिर हैं, वहां महाजिर हैं। भोले बनकर उस चक्कर में आ गए। उनकी क्या दुर्दशा है।

समाज कोई भी हो, सबकी झंझट एक जैसी है हम सभी की उस दौर से जुड़ी कहानियां हैं। मैं भी उज्जैन में बड़े साहब के पास ही रहता हूं। लेकिन जो हमारा पारिवारिक वातावरण है, वह अलग नहीं है। जैसे ही मैं अपने घर के पास देखता हूं, तो साफ दिखाई देता है कि इस लोकतंत्र में लोग अच्छे से अच्छे स्तर तक पहुंच रहे हैं। लेकिन कुछ लोगों की, चाहे वे किसी भी समाज के हों, झंझट आज भी एक जैसी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.