सीएम शिवराज ने भोपाल के लाल परेड मैदान में फहराया तिरंगा, मुख्‍यमंत्री जन आवास योजना शुरू की जाएगी

Updated on 16-08-2023 01:26 PM

 भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज भोपाल के लाल परेड मैदान में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस बार परेड में 18 टुकड़ियां शामिल हो रही है, हर्ष फायर क‍िया गया। पहली बार लाड़ली बहना सेना भी परेड में शामिल हुुुई । इसके पहले सीएम शिवराज ने अपने निवास पर भी ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मुख्‍यमंत्री जन आवास योजना प्रारंभ की जाएगीज‍िससे वंचितों को आवास उपलब्‍ध कराएं जाएंगे।मुख्‍यमंत्री मेघावी योजना प्रारंभ कर रहे है। जिससे हमारे बच्‍चों को लाभ म‍िले। महालोक की तर्ज पर प्रदेश के कई स्‍थानों पर धार्मिक लोग बनाए जाएंगे।

कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार अश्वारोही दल भी

इसके अलावा कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार अश्वारोही दल भी शामिल किया गया है। हर वर्ष यह आयोजन मोती लाल नेहरू स्टेडियम में होता था, पर इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम लाल परेड मैदान में हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां उत्कृष्ट सेवा और वीरता के लिए पदक पाने वाले पुलिस के 66 अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।

डीजीपी सुधीर सक्सेना की बेटी सोनाक्षी थी परेड कमांडर

स्वतंत्रता दिवस परेड की कमांडर डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना की बेटी सोनाक्षी सक्सेना है। वह 2020 बैच की आइपीएस अधिकारी हैं। अभी इंदौर में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर हैं। उन्‍होंने मुख्यमंत्री और डीजीपी को परेड की सलामी दी। सहायक परेड कमांडर डीएसपी राहुल सैय्याम है।

20 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक और चार को वीरता पुलिस पदक मिलेगा

मध्य प्रदेश पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ चार अधिकारी व कर्मचारियों को वीरता पदक एवं 20 अधिकारी-कर्मचारियों को विशिष्ट तथा सराहनीय सेवा के लिए वर्ष 2023 के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गई है। पदकों का वितरण अगले साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया जाएगा।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए पुलिस का वीरता पदक एएसपी आदित्य मिश्रा, उप निरीक्षक रामपदम शर्मा, सहायक उप निरीक्षक आशीष शर्मा तथा आरक्षक रमेश विश्वकर्मा को देने की घोषणा की गई है।राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक एडीजी आशुतोष राय, एडीजी/ओएसडी ए.साईं मनोहर, पुलिस उपायुक्त मनीष कपूरिया एवं इंदौर के निरीक्षक अशोक कुमार रघुवंशी को दिया जाएगा।

सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक एआइजी मलय जैन, एएसपी सुरेन्द्र कुमार जैन, डीआइजी मनोज कुमार श्रीवास्तव, एसपी ग्वालियर (अजाक) पंकज कुमार पांडे, भोपाल पुलिस अधीक्षक (एटीएस) प्रणय नागवंशी, ग्वालियर एसपी (लोकायुक्त) रामेश्वर सिंह यादव, डीजीपी के स्टाफ आफिसर (एएसपी) संदेश जैन, उज्जैन डीएसपी अजय कैथवास, निरीक्षक सुनील कुमार राय, उप निरीक्षक डीपी सक्सेना, इंदौर के आरक्षक मोहनलाल, छिंदवाड़ा के प्रधान आरक्षक केशव राव इंगले, ग्वालियर के प्रधान आरक्षक अशोक सिंह भदौरिया, उज्जैन के प्रधान आरक्षक राम रतन नादेड़, सागर के आरक्षक रमेश जोशी और उज्जैन के डीएसपी सुनील कुमार तालान को दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.