स्‍पेशल ओलिंपिक में जा रहे खिलाड़ियों से मिले सीएम शिवराज, बढ़ाया हौसला

Updated on 30-05-2023 06:40 PM
भोपाल,  अगले माह जर्मनी के बर्लिन में स्‍पेशल ओलिंपिक खेल आयोजित होने जा रहे हैं। इसमें मध्य प्रदेश से भी तीन खिलाड़ी और चार कोच (जो सभी महिला हैं) इस स्पेशल ओलंपिक के लिए 6 जून को भोपाल से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने आवास पर स्‍पेशल ओलिंपिक में शिरकत करने जा रहे इन खिलाड़ियों से भेंट की और उनका उत्‍साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री शिवराज ने खिलाड़ियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी और अपने हाथों से मिठाई खिलाई। मुख्‍यमंत्री ने स्पेशल ओलिंपिक भारत नई दिल्ली की चेयरमैन श्रीमती मल्लिका नड्डा और क्षेत्रीय निदेशक दीपांकर बनर्जी और अन्य पदाधिकारियों से भी भेंट की।

इस अवसर पर सीएम शिवराज ने कहा है कि प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं दी जाएंगी। इन्हें श्रेष्ठ प्रदर्शन पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के साथ ही शासकीय सेवाओं में प्राथमिकता, खेल क्षेत्र में आवास सुविधा के साथ प्रशिक्षण और अन्य प्रोत्साहन दिए जाएंगे। सीएम ने घोषणा की कि मुख्यमंत्री निवास में जुलाई में दिव्यांग पंचायत भी होगी, इसमें प्रदेश के लगभग ढाई हजार दिव्यांग शामिल होंगे, जिनमें खिलाड़ी एवं अन्य क्षेत्रों की दिव्यांग प्रतिभाएं शामिल होंगी।

गौरतलब है कि जर्मनी के बर्लिन में आगामी 17 से 24 जून तक हो रही अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (स्पेशल ओलिंपिक) में करीब 180 देशों के 7000 मानसिक दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। भारत के 225 खिलाड़ी और 60 कोच भी इसमें शामिल हो रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.