भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम शिवराज बोले- हारने के लिए टिकट नहीं मिलेगा

Updated on 13-07-2023 12:30 PM

भोपाल। कौन -कौन चुनाव लड़ना चाहता है, बताओ। जब यह प्रश्न भाजपा विधायकों से किया गया तो सभी विधायकों ने हाथ खड़े कर दिए। दरअसल, भाजपा विधायक दल की बैठक में यह प्रश्न मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया था। चौहान ने कहा कि अपनी सीट जिताकर दे दो, यही पार्टी के लिए आपका बड़ा योगदान होगा। पार्टी किसी को भी हारने के लिए टिकट नहीं देगी। राजनीतिक विश्लेषण और वैज्ञानिक तरीके से चुनाव जीते हैं, इसी आधार पर तैयारी करो। सामाजिक- धार्मिक संस्थाओं से जुड़ो, हितग्राहियों को सदस्य बनाओ।

ऐसा सम्पर्क बनाओ कि चुनाव के बाद फिर हम मिलें। प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि सभी विधायकों को जीत के लिए अग्रिम शुभकामना। 15 वीं विधानसभा में यह विधायक दल की आखिरी बैठक थी। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस बैठक में विधायकों को पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा गया है। बैठक को प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ओर नरोत्तम मिश्रा ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक यशपाल सिंह सिसोदिया ने किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव से पहले दो लाख करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा और बड़ी संख्या में लोगों के खातो में राशि ट्रांसफर की जाएगी। अब प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना के माध्यम से प्रदेश की बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम कर रही है। इस बात को घर-घर जाकर बताया जाए। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने विधायक दल की आखिरी बैठक होने का जिक्र करते हुए कहा कि सभी जीत की शुभकामनाएं, आप फिर विजयी होकर आएं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.