सीएम शिवराज सुभाष नगर में मेट्रो के ट्रायल रन को दिखाएंगे हरी झंडी

Updated on 03-10-2023 12:24 PM

 भोपाल। भोपाल मेट्रो के लिए मंगलवार को दिन एतिहासिक होने जा रहा है। दरअसल तीन अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुभाष नगर डिपाे में मेट्रो के ट्रायल रन का हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद इसी मेट्रो से सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक सफर करेंगे। इस दौरान मेट्रो की तकनीकी टीम और अधिकारियों भी साथ रहेंगे।

बता दें कि ट्रायल रन के मद्देनजर प्रायोरिटी कारिडोर और इसमें पड़ने वाले स्टेशनों को सजाया गया है। ट्रायल रन प्रायोरिटी कारिडोर के सुभाष नगर से आरकेएमपी स्टेशन के बीच ही होगा। हालांकि इस दौरान बीच में पड़ने वाले केंद्रीय स्कूल, डीबी माल और एमपी नगर स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुकेगी। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे फाइनल ट्रायल रन के लिए सुभाष नगर मेट्रो डिपो से मेट्रो को हरी झंडी दिखा रवाना करेंगे। इससे पहले वह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यहां से वह मेट्रो में सवार होकर रानी कमलापति स्टेशन तक पहुंचेंगे और यहां मीडिया से रूबरू होंगे।

दुल्हन की तरह स्टेशनों को सजाया

मेट्रो पांच स्टेशनों से गुजरेगी, लेकिन फोकस वाले स्टेशन सुभाष नगर और आरकेएमपी हैं। मुख्यमंत्री चौहान सुभाषनगर स्टेशन से मेट्रो में सवार होंगे और आरकेएमपी स्टेशन पर उतरेंगे। इसलिए इन दोनों स्टेशनों को चमकाया गया है। सुभाषनगर स्टेशन पर एस्केलेटर, सीढ़ियां और फुटओवर ब्रिज का काम पूरा कर लिया गया। सोमवार को यहां रेड कॉरपेट बिछाया गया। मेट्रो कोच और स्टेशन को फूलों से सजाया जा रहा है। उधर, डिपो में बड़ा सा डोम बनाया गया है। जहां होने वाले कार्यक्रम को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.