पटवारी परीक्षा परिणाम भर्ती पर सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, नियुक्तियों पर लगाई रोक

Updated on 14-07-2023 12:43 PM

भोपाल। पटवारी भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को नियुक्तियों पर रोक लगा दी। साथ ही विधायक के कालेज में बने परीक्षा केंद्र के परिणाम की नए सिरे से जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

पटवारी भर्ती परीक्षा कर्मचारी चयन मंडल ने करवाई थी, पहले इसका नाम व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) था। व्यापमं घोटाले के बाद सरकार ने इसका नाम बदल दिया था, पर अब इसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न उठ गए हैं। प्रदेश में इस परीक्षा को लेकर राजनीतिक वार-पलटवार भी तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं से लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार को इस मुद्दे पर जमकर घेरा।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भी स्वीकार किया है कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई है। इस पूरे मामले की सीबीआइ से जांच कराई जाए। इससे कम कुछ भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। जब तक वास्तविक चेहरे बेनकाब नहीं होंगे हम चुप नहीं रहेंगे।

सारा विवाद भिंड से बसपा विधायक संजीव कुशवाह (अब भाजपा में) के ग्वालियर स्थित एनआरआइ कालेज आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में बने केंद्र के परिणाम को लेकर है। इसी केंद्र के 114 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। यही नहीं, परीक्षा में टाप-10 अभ्यर्थियों में से सात इसी केंद्र से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी हैं।

इन्हीं दो बातों पर परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे थे। इसके विरोध में गुरुवार को भोपाल, इंदौर सहित अन्य जिलों में युवाओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। गुरुवार सुबह से राज्य सरकार के प्रवक्ता और गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा गड़बड़ी से इन्कार कर रहे थे लेकिन शाम को मुख्यमंत्री ने संदेह वाले उक्त केंद्र के परिणाम की जांच करवाने का निर्णय ले लिया।

इस तरह आरोपों के घेरे में आई परीक्षा

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने बीते मार्च-अप्रैल में ग्रुप-2 (सब ग्रुप-4) और पटवारी भर्ती परीक्षा पूरे प्रदेश में कराई थी। विवादित परीक्षा केंद्र एनआरआइ कालेज से टापर सात अभ्यर्थियों ने कुल 200 अंकों वाली परीक्षा में 174.88 से लेकर 183.86 तक अंक हासिल किए हैं। इन उम्मीदवारों के रोल नंबरों की सीरिज भी एक जैसे अंक ‘2488' से शुरू होती है। हस्ताक्षर कालम में पांच अभ्यर्थियों ने सिर्फ अपना नाम लिखा है। इस मामले में कर्मचारी चयन मंडल का अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

जांच से क्यों कतरा रही सरकारः कांग्रेस

राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश में पटवारी परीक्षा घोटाला, व्यापमं घोटाला 2.0 है, जो प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। भाजपा सरकार युवाओं से रोजगार चोरी कर रही है। वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया कि नौकरियों के लिए पदों की लाखों रुपये में बोली लगाए जाने की खबरें हैं। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि सीएम की स्वीकार्यता घोटाले को प्रदर्शित करता है। पर निर्णय ऐसा हो कि किसी भी अभ्यर्थी के साथ अन्याय न हो। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से इस आनलाइन परीक्षा में गड़बड़ी कर भर्ती करने का प्रयास किया गया है। व्यापक गड़बड़ियों को देखते हुए भर्ती प्रक्रिया की सीबीआइ से जांच कराई जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.