मप्र के पुलिसकर्मियों को सीएम श‍िवराज की सौगात-मिलेगा साप्‍ताहिक अवकाश, ये घोषणाएं भी की

Updated on 29-07-2023 01:00 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्‍य के पुलिसकर्मियों को साप्‍ताहि‍क अवकाश देने की घोषणा की है। इसके साथ ही मध्‍य प्रदेश के पुलिस कर्मियों के लिए अन्‍य ऐलान भी किए गए हैं।

46 साल बाद पुलिसकर्मियों के भत्ते बढ़ाए गए हैं। अब इन्हें एक हजार 635 रुपये का 15 लीटर पेट्रोल भत्ता मिलेगा। अभी तक 18 रुपये प्रतिमाह साइकिल भत्ता मिलता था। पुलिसकर्मियों को पौष्टिक आहार भत्ता भी दिया जाएगा और नए आवास भी बनाए जाएंगे।इस निर्णय से सरकार पर प्रतिवर्ष 203 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा और एक लाख 89 हजार 179 अधिकारियों-कर्मचारियों को लाभ होगा।

मुख्यमंत्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास में पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने इस मौके पर कहा कि शांति स्थापना के लिए पुलिस के जवान जरूरत पर सर्वोच्च बलिदान देते हैं। पुलिस के प्रति मेरा मन आदर और श्रद्धा से भरा रहता है।

उन्‍होंने कहा कि पुलिस कभी अपने टास्क से पीछे नहीं हटी। बेटियों को पुलिस भर्ती में आरक्षण दिया गया है। बेटियां अपने कर्तव्य का निर्वहन अच्छे ढंग से कर रही हैं। सीएम ने कहा कि पुलिस परिवार सहित पूरा प्रदेश भी एक परिवार है। पुलिस दिन-रात जनता की सेवा करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व का विषय है। पुलिस के फोर्स में बेटियों की तादाद बढ़ती जा रही है। चौहान ने कहा कि सब मिलकर मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने में योगदान करें।

पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। पुलिस के जवानों और उनके परिवारजनों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस-कर्मियों के परिजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों तथा सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बालक-बालिकाओं के साथ समूह चित्र खिंचवाकर उनका उत्साहवर्धन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.