सीएम आज बेंगलुरु में BEML को सौंपेंगे आवंटन पत्र:भोपाल में बनेंगे वंदे भारत ट्रेन के वैगन, 23 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, इन्वेस्टर्स से होगा वन-टू-वन

Updated on 14-05-2025 12:42 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में प्रदेश के अफसर आज बेंगलुरु में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) को आवंटन पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री यादव ने कहा है कि हमारी सरकार युवाओं, महिलाओं, गरीबों और किसानों के लिए रोजगारोन्मुखी कार्यों के जरिए मध्य प्रदेश को समृद्ध बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। खासकर उद्योग और व्यापार से जुड़े मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में हम काम कर रहे हैं। हमारे भोपाल में वंदे भारत रेलवे के वैगन बनेंगे। इससे करीब 23 लाख लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

बीईएमएल को बेंगलुरु में आवंटन पत्र सौंपने के साथ सीएम संस्थान का विजिट भी करेंगे। इसके साथ ही बेंगलुरु में इंटरेक्टिव सेशन और निवेशकों के साथ वन टू वन भी होगा। जिसमें प्रदेश के औद्योगिक वातावरण की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, ऑटोमोबाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी सेक्टर के निवेशकों के साथ सीएम की चर्चा होगी।

यादव बुधवार को बेंगलुरु में सी-इन्वेस्ट इन एमपीसी सत्र में शामिल होंगे। बेंगलुरु प्रवास के दौरान वे बीईएमएल (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) परिसर में विजिट करेंगे। साथ ही 2100वें मेट्रो कोच के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इन्वेस्टमेंट अपॉरच्युनिटी इन मध्यप्रदेश विषय पर आयोजित इंटरेक्टिव सेशन को संबोधित कर राज्य की औद्योगिक क्षमताओं और नीतिगत प्रतिबद्धताओं को देश के अग्रणी निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

निवेशकों के साथ होगी वन-टू-वन चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग के माध्यम से सीधे संवाद करेंगे। इनमें आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, ऑटोमोबाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी सेक्टर के प्रमुख निवेशक शामिल होंगे।

मेट्रो रेल के साथ डिफेंस उपकरण, निर्माण मशीनरी में आगे है बीईएमएल

भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है जो मेट्रो रेल कोच, रक्षा उपकरण, खनन एवं निर्माण मशीनरी के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बेंगलुरु स्थित इसका विनिर्माण परिसर आधुनिक इंजीनियरिंग और स्वदेशी तकनीक का प्रतिनिधित्व करता है, और यह आत्मनिर्भर भारत के विजन में महत्त्वपूर्ण भागीदार है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.