स्टूडेंट्स के अकाउंट्स में लैपटॉप की राशि ट्रांसफर करेंगे सीएम

Updated on 21-02-2025 11:11 AM

सीएम डॉ मोहन यादव आज मेधावी छात्र-छात्राओं के खातों में लैपटॉप की राशि ट्रांसफर करेंगे। प्रशासन अकादमी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में सीएम डॉ मोहन यादव के साथ स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।

12वीं में 75% से ज्यादा नंबर वाले 89710 स्टूडेंट्स को मिलेगी राशि

एमपी बोर्ड की परीक्षा साल 2023-24 में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा नंबर्स से पास होने वाले 89 हजार 710 प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स को सिंगल क्लिक के जरिए बैंक खातों में 224 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

लैपटॉप पाने वाले ये स्टूडेंट्स वर्तमान में कॉलेजों से हायर एजुकेशन की पढ़ाई कर रहे हैं। हर स्टूडेंट को 25 हजार रुपए की राशि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिये दी जा रही है।

ये भी रहेंगे मौजूद

कार्यक्रम में भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप, खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर और सांसद आलोक शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

इससे पहले दी थी स्कूटी

इससे पहले, मध्य प्रदेश सरकार ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले 7,900 छात्रों को मुफ्त ई-स्कूटी भी दी थी। यह कार्यक्रम 5 फरवरी को भोपाल में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री ने उस समय कहा था कि सरकार मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया था कि जल्द ही लैपटॉप योजना भी शुरू की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.