सीएमआईई की रिपोर्ट ने सरकारी दावों की खोली पोल

Updated on 04-09-2021 11:54 PM
भोपाल । देश में हाल ही में जीडीपी वृद्धि दर और बेहतर जीएसटी कलेक्शन के रिकॉर्ड आंकड़े आए हैं। हालांकि इसके साथ ही अगस्त में बेरोजगारी दर बढऩे की चिंताजनक खबर भी सामने आई है। देश में बेरोजगारी के आंकड़ों पर नजर रखने वाली निजी संस्था सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनामी के ताजे आंकड़े बताते हैं कि राष्ट्रीय बेरोजगारी दर अगस्त में 1.37 प्रतिशत बढ़कर 8.32 हो गई है ये जुलाई में 6.95 थी। सीएमआईई के मुताबिक 1 महीने में लगभग 16 लाख लोग बेरोजगार हुए हैं इसमें सबसे बड़ी संख्या ग्रामीण इलाकों की रही है।
सीएमआईई की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर हरियाणा और राजस्थान में है। हरियाणा में बेरोजगारी की दर 35.7 फीसदी और राजस्थान में 26.7 फीसदी है। इससे मध्यप्रदेश भी अछूता नहीं है। मध्य प्रदेश में बेरोजगारी की दर 3.5 फीसदी आई है।
हैड लाइन में रहने के लिए महंगाई
कांग्रेस ने बेरोजगारी दर बढऩे पर सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा सरकार को इस बात का जवाब देना चाहिए कि 3 महीने में तीन फीसदी से ज्यादा कैसे बेरोजगारी दर बढ़ी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने सरकार पर बड़े बड़े वादे कर हैडलाइन बनाने का आरोप लगाया है।
सरकार के बड़े-बड़े दावे
कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने भी जवाबी हमला बोला। प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा सरकार रोजगार के लिए लगातार काम कर रही है। बेरोजगारी दर बढऩे पर जो रिपोर्ट आई है उसकी उन्हें जानकारी नहीं है। लेकिन भाजपा सरकार रोजगार परक सरकार है। और रोजगार के अवसर लगातार मुहैया कराए जा रहे हैं। स्वरोजगार से भी लोगों को जोड़ा जा रहा है। मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने 15 महीने में एक भी युवा को रोजगार नहीं दिया। कांग्रेस ने ऐलान किया था कि सत्ता में आने पर बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा वह भी नहीं मिला।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.