पास से ही गुजरा था सीएम का काफिला... हैवान ने महिला के साथ किया रेप, उज्जैन की घटना के बाद कई सवाल

Updated on 06-09-2024 10:31 AM
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में दिनदहाड़े महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। बुधवार को दोपहर 2 बजे के करीब कोयला फाटक स्थित शराब की दुकान के पास एक शख्स ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस पूरे मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई तो की है, लेकिन सवाल यह उठता है कि अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद हो गए कि अब महिलाएं दिन में भी सुरक्षित नही हैं। उज्जैन की इस घटना पर सवाल इसलिए भी खड़े होते हैं क्योंकि ये घटना दिनदहाड़े होने के साथ उस दौरान हुई जब प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शहर में मौजूद थे। वहीं घटना जिस चौराहे पर घटित हुई है, वहां से मुख्यमंत्री का काफिला दिन में चार बार गुजरा है। ऐसे में चौराहे पर पुलिस बल भी तैनात था।

कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल


दिनदहाड़े उज्जैन के व्यस्ततम चौराहे पर हुए दुष्कर्म की इस घटना को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' पर पोस्ट कर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। कुणाल चौधरी ने लिखा है कि मध्य प्रदेश में अपराध इस चरम पर पहुंच चुका है कि अब दिन में भी महिलाएं सुरक्षित नही हैं। वीडियो उज्जैन के कोयला फाटक चौराहे का है। यानी मुख्यमंत्री के गृह नगर का और उस दौरान महिला के साथ दुष्कर्म हुआ जब प्रदेश के मुखिया शहर में ही हैं। दिनदहाड़े महिला को हवस का शिकार बनाया गया। बेहद शर्मनाक घटना।

सीएसपी ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कोयला फाटक में दुष्कर्म की घटना का एक वीडियो हमारे सामने आया था। तत्काल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एक युवक ने एक महिला को शादी का झांसा दिया। फिर उसे शराब पिलाकर दुकान के पीछे ले जाकर दुष्कर्म किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.