स्पेन में दुनिया की बड़ी कॉटन-कंपनी से सीएम की चर्चा:इंडिटेक्स को सप्लाई चेन एंकर में भागीदार बनाने का प्रस्ताव

Updated on 18-07-2025 11:53 AM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पेन यात्रा के दूसरे दिन गैलिसिया स्थित इंडिटेक्स मुख्यालय में कंपनी के प्रबंधन के साथ व्यापारिक चर्चा की। इस दिन, सीएम का ध्यान वैश्विक कपड़ा और फैशन क्षेत्र के दिग्गजों से मध्य प्रदेश में निवेश पर केंद्रित रहा। उन्होंने इंडिटेक्स को पीएम मित्र पार्क में सप्लाई चेन एंकर के रूप में भागीदार बनने का प्रस्ताव दिया।

साथ ही, एक ऑर्गेनिक कॉटन ट्रेसिंग प्लेटफॉर्म और ईएसजी सर्टिफाइड एमएसएमई के साथ वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू करने का सुझाव दिया। बता दें कि इंडिटेक्स दुनिया की बड़ी फैशन रिटेल कंपनी है, जिसके जारा, मैसिमो दुत्ती, बेरशका, बुल एंड बीयर जैसे प्रसिद्ध ब्रांड हैं। कंपनी का मुख्यालय गैलिसिया के आर्तेइशो में है।

सीएम ने मध्य प्रदेश को "हरित, लागत-प्रतिस्पर्धी और ट्रेसिबल उत्पादन हब" के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में इंडिटेक्स जैसे प्रसिद्ध ब्रांड की मौजूदगी से राज्य में आर्थिक विकास होगा और रोजगार बढ़ेंगे। साथ ही, हरित उत्पादन को गति मिलेगी।

कपास उत्पादक वाली छवि की ब्रांडिंग

सीएम ने मप्र को देश में कच्चा कपास उत्पादन करने वाले राज्यों में शीर्ष पर बताया और कहा कि यहां सालाना लगभग 18 लाख बेल्स (3 लाख मीट्रिक टन) का उत्पादन होता है। प्रदेश में 15 से अधिक टेक्सटाइल क्लस्टर हैं, जिनमें इंदौर, मंदसौर, बुरहानपुर, उज्जैन, नीमच के क्लस्टर बेहतरीन उत्पादन कर रहे हैं।

उन्होंने धार जिले में भारत सरकार की पीएम मित्रा योजना के तहत बन रहे टेक्सटाइल मेगा पार्क को इंडिटेक्स जैसे विश्व स्तरीय ब्रांड के लिए सस्टेनेबल और इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग का आदर्श केंद्र बताया। सीएम ने इस पार्क में गारमेंटिंग यूनिट स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.