बोट क्लब पर संचालित रेस्टोरेंट में मिले काकरोच, किचन में पसरी थी गंदगी, किया सील

Updated on 13-06-2024 12:23 PM
भोपाल। राजधानी के सबसे पाश व पर्यटन क्षेत्र बोट क्लब स्थित जोक रेस्टोरेंट में गंदगी मिलने का मामला सामने आया है। एसडीएम टीटी नगर अर्चना शर्मा के बाद खाद्य सुरक्षा अमले ने बुधवार को यहां निरीक्षण किया तो रसोईघर, स्टोर में अनेक स्थानों पर काकरोच, गंदगी, चूहों का मल मिला। इसके अलावा एक ही डीप फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ रखे हुए थे।


नहीं था लायसेंस

खाद्य सुरक्षा विभाग के अमले ने जब रेस्टोरेंट संचालक से खाद्य लाइसेंस मांगा तो वह नहीं बता पाया। इससे पता चला कि बिना खाद्य पंजीयन के कारोबार किया जा रहा था। साथ ही भारी गंदगी के बीच खाद्य पदार्थों को बनाकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। इस पर रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कारोबार रोकने के निर्देश दिए और रेस्टोरेंट को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

बता दें कि शहर के रेस्टोरेंट, होटल, ढाबों और दुकानों में स्वच्छता के बीच खाद्य पदार्थ बनाए जा रहे हैं या नहीं, यह पता करने के लिए राजस्व और खाद्य सुरक्षा प्रशासन अमले द्वारा निरंतर निरीक्षण किया जा रहा है। इसी के तहत एसडीएम टीटी नगर ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया था, यहां उन्हें काकरोच और गदंगी मिली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.