ठंड ने तोड़ा पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड, भोपाल-शहडोल समेत 26 जिले शीतलहर की चपेट में

Updated on 16-12-2024 01:57 PM
 भोपाल : उत्तर भारत की तरफ से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पूरे मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ी हुई है। नौ शहरों में तो पारा पांच डिग्री से भी नीचे आ गया है। प्रदेश में सबसे कम एक डिग्री सेल्सियस तापमान कल्याणपुर (शहडोल) और हिल स्टेशन पचमढ़ी में दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है।पिछले 10 सालों में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब दिसंबर इतना ठंडा रहा हो। भोपाल में चार डिग्री से कम तापमान 2021 में गया था।रविवार को 17 शहर शीतलहर की चपेट में रहे। इनमें से चार में तीव्र शीत लहर का प्रभाव रहा।

17 जिलों में शीत लहर चली

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को रायसेन, राजगढ़, खंडवा, शाजापुर, उमरिया, मंडला, सिवनी, नौगांव, अनूपपुर, नीमच, शिवपुरी, सिंगरौली, पचमढ़ी में शीत लहर का प्रभाव रहा। भोपाल, सीहोर, शहडोल जबलपुर में तीव्र शीत लहर चली।

भोपाल, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, जबलपुर, मंडला, नौगांव, उमरिया एवं मलाजखंड में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अभी दो दिन तक ठंड के तेवर ऐसे ही तीखा बने रहने की संभावना है। उसके बाद मामूली राहत मिलने की उम्मीद है।

ये मौसम प्रणालियां है सक्रिय

वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 222 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है। अंडमान में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। अफगानिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान एवं उससे लगे जम्मू के ऊपर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। पूर्वी राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है।

दो दिनों तक मौसम का ऐसा ही मिजाज

भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी वेदप्रकाश सिंह के मुताबिक, अभी दो दिन तक उत्तरी हवाओं का प्रवाह बना रहने से ठंड के तेवर तीखे बने रह सकते हैं। उसके बाद हवाओं का रुख पूर्वी होने से ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान काफी कम है। वहीं से लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ी हुई है। अभी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.