दस्तक देने लगे ठंड, रात के तापमान में गिरावट, मानसून की विदाई के बीच मौसम विभाग अलर्ट

Updated on 18-10-2024 11:48 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों से मानसून रवाना हो चुका है। इस बीच, प्रदेश में बेमौसम बारिश की गतिविधि जारी है। गुरुवार को बैतूल, सिवनी सहित कुछ जिलों में पानी भी गिरा, वहीं कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई। बंगाल की खाड़ी में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बनने और राजस्थान पर प्रति चक्रवात मौजूद होने के कारण मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आ रहा है। देश के अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो रही है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में जबलपुर, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान जताया है।

रात के तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार शेष जिलों में नमी कम होने के कारण रात के तापमान में गिरावट आने लगी है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगढ़ में 18 डिग्री सेल्सियस पचमढ़ी में 18.2 ग्वालियर में 18.9 भोपाल में 21.2 रीवा में 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश के पांच शहरों राजगढ़, ग्वालियर, नौगांव, खजुराहो और रीवा में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सिवनी में दो मिलीमीटर बारिश हुई।

शुक्रवार को बारिश की संभावना


बंगाल की खाड़ी में बने गहरे कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार तक कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है, इसके प्रभाव से इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। इस तरह की स्थिति अभी दो दिन तक और बनी रह सकती है। प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो गुना में 36.8 ग्वालियर में 35.5 भोपाल में 32.5 नर्मदापुरम में 34.6 रतलाम में 33.6 उज्जैन में 33.5 जबलपुर में 32.1 खजुराहो में 35.4 नौगांव में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ सिवनी में 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है।

यहां बारिश की संभावना


मौसम विभाग ने हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की अनुमान जारी किया है। वहीं बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और पांढुर्णा जिलों में वज्रपात की घटनाएं हो सकती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.