एमपी के 33 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट:इंदौर-राजगढ़ में ऑरेंज अलर्ट; भोपाल में कोल्ड डे, स्कूल की टाइमिंग बदली

Updated on 12-12-2024 01:56 PM

मध्य प्रदेश में 3 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज गुरुवार को प्रदेश के 33 जिलों में कोल्ड वेव यानी शीत लहर चलेंगी। भोपाल, इंदौर समेत 21 जिलों में कोल्ड डे यानी दिन भी ठंडा रहेगा। बढ़ती ठंड के चलते भोपाल और इंदौर में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। 8वीं तक क्लासेस 9 बजे से लगेंगी।

मौसम विभाग ने गुरुवार को इंदौर और राजगढ़ में कोल्ड डे और कोल्ड वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, हरदा, निवाड़ी, देवास, शाजापुर, उज्जैन, रतलाम, नीमच, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और उमरिया में कोल्ड डे रहेगा। वहीं, धार, बड़वानी, खंडवा, नर्मदापुरम, आगर-मालवा, गुना, सागर, शहडोल, जबलपुर और सिवनी में सर्द हवाएं चलने का अलर्ट है।

मौसम विभाग, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि उत्तर भारत में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। इस वजह से ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

ठंड बढ़ने के ये 2 कारण

पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 278 किमी प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है। जिससे हवा में ठंडक है।

पचमढ़ी सबसे ठंडा, भोपाल-ग्वालियर में भी लुढ़का पारा

बुधवार-गुरुवार की रात पचमढ़ी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, बीती रात की तुलना में तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

ग्वालियर में पारा 4.6 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, भोपाल में 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 10 डिग्री, उज्जैन में 8.5 डिग्री और जबलपुर में 6.2 डिग्री रहा। पचमढ़ी के अलावा नौगांव, रायसेन, राजगढ़, उमरिया ऐसे शहर रहे, जहां पारा 5 डिग्री के नीचे रहा।

भोपाल में लगातार तीसरे दिन कोल्ड डे भोपाल में बुधवार को लगातार तीसरे दिन कोल्ड डे रहा। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, बैतूल, देवास, हरदा, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और उमरिया में भी कोल्ड डे की स्थिति रही और सर्द हवाएं भी चलीं। शहडोल, जबलपुर, सिवनी, नर्मदापुरम, सागर, खंडवा, आगर-मालवा, बड़वानी और धार में सर्द हवाएं चलीं।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भोपाल में 23.4 डिग्री, इंदौर में 24.5 डिग्री, ग्वालियर में 24.2 डिग्री, उज्जैन में 25.5 डिग्री और जबलपुर में 23.8 डिग्री तापमान रहा। सबसे ठंडा बालाघाट का मलाजखंड रहा। यहां पारा 22 डिग्री दर्ज किया गया।

इसी तरह रीवा-सीधी में 22.4 डिग्री, रायसेन में 22.6 डिग्री, पचमढ़ी में 22.9 डिग्री, नौगांव-बैतूल में 23.5 डिग्री और नरसिंहपुर में 24 डिग्री सेल्सियस टेम्प्रेचर रहा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.