ठंड ने पकड़ा जोर, मंडला, उमरिया समेत छह जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे, भोपाल में चली शीत लहर

Updated on 23-11-2024 01:13 PM
 भोपाल। मध्यप्रदेश में नवंबर माह में ही ठंड तीखे तेवर दिखाने लगी है। उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवाओं के असर से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। शनिवार को मध्य प्रदेश में हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में 7.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मंडला सबसे सर्द रहा। राजधानी भोपाल, उमरिया, राजगढ़ समेत छह जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

भोपाल में 9 डिग्री से नीचे पारा

भोपाल में रात का पारा लुढ़ककर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो पिछले दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, साथ ही यह सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा और यहां शीत लहर चली। यहां एक दिन पहले रात का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, जो पिछले 10 वर्ष में नवंबर माह का सबसे कम तापमान रहा।

उत्तर के पहाड़ों में बर्फबारी

  • मौसम विज्ञानियों के अनुसार कश्मीर व लद्दाख में हो रही बर्फबारी के कारण मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है।
  • वहीं पश्चिम-उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम (12.6 किमी की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 250 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) भी बना हुआ है,
  • जिसके कारण उत्तरी हवाएं प्रदेश में दाखिल हो रही है।
  • यही वजह है कि रात का पर लगातार लुढ़क रहा है।
  • इसके अलावा मध्य पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बरकरार है।
  • राजस्थान पर एक प्रति चक्रवात भी बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से रविवार रात के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
  • आ रहीं सर्द हवाएं

    वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि जेट स्ट्रीम और प्रति चक्रवात के प्रभाव से लगातार सर्द हवाएं मध्य प्रदेश की तरफ आ रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट का सिलसिला बना हुआ है। हालांकि प्रति चक्रवात कुछ कमजोर पड़ गया है। उधर, बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के शनिवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने लगेगा, जिसके चलते रविवार से प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.