प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना

Updated on 31-12-2021 08:39 PM

भोपाल उत्तर से रही सर्द हवाओं के चलते पूरे मध्य प्रदेश में रात का तापमान लगातार कम होने लगा है।  प्रदेश के कई जिलों मेंआज से शीतलहर चलने की संभावना है। अगले दो दिन में रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़कर आगे बढ़ने से बादल छंटने लगे हैं। मौसम साफ होने लगा है।

साथ ही हवा का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। शुक्रवार से शीतलहर चलने के साथ ही नए वर्ष का आगाज कड़ाके की ठंड में होने के आसार हैं। उधर गुरुवार को मध्यप्रदेश में सबसे कम सात डिग्री सेल्सियस तापमान गुना, ग्वालियर, सिवनी, रायसेन, धार में दर्ज किया गया। सागर, धार, उज्जैन, में तीव्र शीतल दिन रहा। टीकमगढ़, भोपाल, मंडला, सिवनी, बैतूल, गुना, खंडवा, खरगोन, रायसेन, राजगढ़, रतलाम के अलावा छतरपुर जिले में नौगांव एवं खजुराहो में शीतल दिन रहा।  पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार,

वर्तमान में बिहार और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम से लेकर तेलंगाना तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है। उत्तर प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, लेकिन इन तीन वेदर सिस्टम का मप्र पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। इस वजह से वातावरण से नमी कम होने लगी है। इस वजह से तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में सागर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 6.2 और रायसेन में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा। नौगांव, टीकमगढ़ और उमरिया में न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान् से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा, साथ ही यह पिछले दिन के मुकाबले 02 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। शुक्रवार को सागर संभाग के जिलों मे तथा धार खंडवा, खरगोन, रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, भोपाल, रायसेन, सीहोर, बैतूल, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, रीवा, सतना, गुना एवं सतना में शीतल दिन रहने की संभावना है। रायसेन, धार, सिवनी, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर एवं सागर जिलों में शीतलहर चलने के आसार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.