ग्वालियर में घने कोहरे के साथ शीतलहर, मप्र में अगले 48 घंटों में कड़ाके की ठंड

Updated on 06-01-2025 12:02 PM
 भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बदलने से कहीं-कहीं बादल छाने लगे हैं। इससे रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर हवाओं का रुख फिर उत्तरी होने से सात जनवरी से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट होने के आसार हैं।

मंडला में शीतलहर का प्रभाव

उधर, रविवार को प्रदेश में सबसे कम चार डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकार्ड हुआ। मंडला में शीतलहर का प्रभाव रहा। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा। भिंड, मुरैना एवं ग्वालियर में घना कोहरा रहा। लगातार तीसरे दिन ग्वालियर एयरपोर्ट पर सुबह के समय दृश्यता शून्य पर पहुंच गई थी। खजुराहो एवं रीवा एयरपोर्ट पर दृश्यता 50 मीटर रही।

10 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान

प्रदेश के 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। रविवार को सीधी, सतना, रीवा एवं खजुराहो में शीतल दिन रहा। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान एवं उससे लगे जम्मू के आसपास हवा के ऊपरी भाग में द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।

दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान एवं उससे लगे पाकिस्तान पर भी हवा के ऊपरी भाग में प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। उत्तरी पंजाब से लेकर अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात से होकर गुजर रही है। उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है।

अधिकतर जिलों में बादल

हवाओं के साथ नमी आने के कारण प्रदेश में अधिकतर जिलों में बादल छाने लगे हैं। इस वजह से रविवार को अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम के अलावा अधिकतम तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने और हवाओं का रुख उत्तरी होने पर सात जनवरी से रात के तापमान में फिर गिरावट होने लगेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.