इंदौर में चली सर्द हवा… मध्य प्रदेश में अगले कुछ दिनों में पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

Updated on 29-11-2024 12:42 PM

भोपाल उत्तर भारत की तरफ से लगातार सर्द हवाएं आ रही हैं, जिस वजह से मध्य प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ रही है। इसी क्रम में गुरुवार को मैदानी क्षेत्र में सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 7.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

गुरुवार को हवा की गति तेज होने के कारण सर्दी का अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में देश के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 260 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है।

बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में भी गहरा अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। अफगानिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से आज से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो सकती है।

सर्द हवाओं से अच्छी पड़ रही ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। लगातार आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में अच्छी ठंड पड़ रही है। अभी एक-दो दिन तापमान में कुछ और भी गिरावट होने की संभावना है।

दिन के तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई

इंदौर में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को दिन के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 25.9 डिग्री दर्ज किया गया। इस सीजन में यह पहला मौका है जब अधिकतम तापमान 26 डिग्री से कम रहा है।

गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा, जो सामान्य था। दिन में उत्तरी हवा 14 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। गुरुवार को हवा की तेज गति के कारण दोपहर में भी शहरवासियों को ठंडक का अहसास हुआ। शुक्रवार को दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

मालवा-निमाड़ अंचल में भी सुबह-शाम ठंड का असर

मालवा-निमाड़ के जिलों में सुबह-शाम ठंड का असर बना हुआ है। दिन में धूप हल्की राहत दे रही है। सुबह कोहरे का असर बना रहता है। दिन के तापमान में गिरावट आई है। एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। ठंडी हवा की गति बढ़ गई है। शाम सात बजे के बाद से ही हवा चलने लगती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.