सहकर्मी ने महिला से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार वर्ष से कर रहा था ज्यादती

Updated on 02-05-2024 12:14 PM
भोपाल। छोला मंदिर थाना पुलिस ने एक विवाहित महिला की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया है। आरोपित युवक पीड़िता का सहकर्मी है। उसने पहले महिला को कमरे में बंधक बनाकर ज्यादती की थी। बाद में वह घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार वर्ष से महिला का शारीरिक शोषण कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।


धोखे से एक मकान में ले गया और की ज्यादती

छोला मंदिर पुलिस के मुताबिक भेल क्षेत्र में रहने वाली 31 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि वह पति से अलग अपनी बेटी के साथ रहती है और सूखी सेवनिया में एक निजी फर्म में काम करती है। काम करने के दौरान उसका परिचय सरथ कुन्नूर नाम के युवक से हुआ था। वर्ष 2020 में एक दिन वह सरथ के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वहां से वापस लौटने के दौरान सरथ उसे धोखे से छोला मंदिर क्षेत्र स्थित इको सिटी के एक घर में ले गया। वहां उसने कमरे में बंधक बनाकर उसके साथ ज्यादती की, जिसका उसने मोबाइल पर वीडियो भी बना लिया। बाद में वह घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। परेशान होकर महिला ने आरोपित के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.