सिंधी समाज का सामूहिक जनेऊ संस्कार सम्मेलन रविवार को, संत संजय मसंद बैरागढ़ पहुंचे

Updated on 17-06-2023 06:05 PM
भोपाल। सामूहिक विवाह सम्मेलन की तर्ज पर सिंधी समाज इस वर्ष भी सामूहिक जनेऊ संस्कार सम्मेलन आयोजित कर रहा है। सम्मेलन में बच्चों को वैदिक रीति से जनेऊ का पवित्र धागा पहनाने के साथ ही सनातन संस्कृति का ज्ञान भी दिया जाएगा। सिंधी समाज के प्रमुख धार्मिक गुरू संत संजय मसंद की अगुआई में यह सम्मेलन होगा। संत संजय मसंद शनिवार सुबह वीरांवल एक्सप्रेस से संत हिरदाराम नगर पहुंचे। स्टेशन पर प्रकाश वीधानी के नेतृत्व में उनकी आत्मीय अगवानी की गई। आज शाम को संतजी के सम्मान में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।

सम्मेलन का आयोजन संत बाबा सुखरामदास मसंद सेवा ट्रस्ट एवं सुखझील दरबार समिति ने किया है। समिति के सचिव कमल वीधानी ने बताया कि जनेऊ संस्कार सम्मेलन 18 जून को ग्राम बेहटा स्थित स्वामी टेंऊराम आश्रम में होगा। अभी तक 51 बालकों के उपनयन संस्कार की सहमति मिली है। प्रमुख ज्योर्तिविद् पं. जय कुमार शर्मा वैदिक रीति से जनेऊ संस्कार की रस्म अदा कराएंगे। फिजूलखर्ची रोकने के उद्देश्य से ट्रस्ट ने यह पहल की है। आमतौर पर समाज के बड़े परिवार बालकों के जनेऊ संस्कार के लिए भव्य आयोजन करते हैं, इसमें बड़ी राशि खर्च होती है। सामूहिक आयोजन से समाज के गरीब एवं मध्यम वर्ग को बिना किसी खर्च के रस्म अदा करने की सुविधा मिलती है। इस दौरान उन्हें जरूरी सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है।

संस्कारों का महत्व बताया जाएगा

जनेऊ या उपनयन संस्कार को हिंदू सनातन संस्कृति के 24 संस्कारों में से एक माना गया है। समाज की नई पीढ़ी को इसके बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं है। पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव माधु चांदवानी का कहना है कि सिंधी समाज में विवाह से पहले जनेऊ संस्कार देने की व्यवस्था है। आमतौर पर लोग विवाह से कुछ समय पहले ही यह रस्म अदा करते हैं, लेकिन इससे नई पीढ़ी को इसके महत्व की जानकारी नहीं मिल पाती। संस्कार सम्मेलन में संत, महात्मा एवं विद्वतजन बच्चों को सनातन एवं संस्कारों के बारे में बताते हैं। इससे उनका ज्ञान बढ़ता है। साथ ही संस्कृति को मजबूत बनाने में मदद


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.