भोपाल में सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों को लेकर कलेक्टर नाराज, लोकसेवा प्रबंधक का कटेगा 15 दिन का वेतन

Updated on 12-11-2024 01:20 PM
 भोपाल। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतों के निवारण को लेकर जिले की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आमजन द्वारा की जाने वाली शिकायतों का त्वरित निराकरण नहीं किया जा रहा है। यही कारण है कि अब भी 18 हजार से अधिक शिकायतें लंबित हैं। इसकी वजह से कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने समयसीमा में पत्रों की समीक्षा बैठक में नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को समझाइश देते हुए शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाह रवैये को लेकर लोकसेवा प्रबंधक का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश भी दिए हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, एडीएम सिद्धार्थ जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लंबित शिकायतों का अंबार

सीएम हेल्पलाइन पर भोपाल जिले की अब तक 18 हजार शिकायतें लंबित हैं। जिनमें से नौ हजार 617 शिकायतें 50 दिन से अधिक समय से लंबित हैं। वहीं, अक्टूबर महीने में कुल 14 हजार 663 शिकायतें विभिन्न विभागों की प्राप्त हुई थीं। इनमें से कुल आठ हजार 853 शिकायतों का संतुष्टि के साथ निराकरण किया गया है। जबकि पांच हजार 810 शिकायतें अब भी लंबित हैं। इस वजह से भोपाल जिला प्रदेश में 30वें स्थान पर बना हुआ है।

लोकसेवा प्रबंधक नहीं दे पाए थे जानकारी

लोकसेवा प्रबंधक प्रसून सोनी द्वारा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का समय पर निरीक्षण नहीं किया जा रहा था। उनको दिए गए कार्यों का वह पालन नहीं कर रहे थे। उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में लापरवाही बरती गई और समय पर रिपोर्ट तक तैयार नहीं की गई। इस वजह से कलेक्टर द्वारा उनका 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

शिकायतों का करें त्वरित निराकरण

कलेक्टर ने समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों से पत्रों की जानकारी ली और लंबित संख्या अधिक होने पर नाराजगी जताते हुए समझाइश दी। उन्होंने कहा कि पत्रों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें और प्राथमिकता के आधार पर सभी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.