ट्रैफिक सुधारने सड़क पर खुद उतरे कलेक्टर, दो घंटे का दौरा, छह चौराहों की खामियां देखीं

Updated on 22-11-2023 12:38 PM

भोपाल नए भोपाल शहर के कई चौराहों पर सुबह एवं शाम के समय जाम लगना आम हो गया है। आए दिन की इस समस्या से राहगीरों को निजात दिलाने के लिए मंगलवार सुबह कलेक्टर आशीष सिंह ने अन्य विभाग के अफसरों के साथ छह चौराहों का निरीक्षण किया। करीब दो घंटे के दौरे में उन्होंने ट्रैफिक में आ रहे अवरोधों को नजदीक से देखा। इसके बाद नगरनिगम एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को चौराहों की खामी तलाशकर उन्हें दूर करने का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के दिये निर्देश लिए।

कलेक्टर ने आज सुबह 10 बजे से नेहरू नगर चौराहा, रंगमहल चौराहा, बागसेवनिया चौराहा, दानिश नगर चौराहा, राजीव गांधी चौराहा एवं बिट्टन मार्केट चौराहा का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त फ़्रेंक नोबल ए,एडीएम हरेन्द्र नारायण सहित नगरनिगम, पीडब्ल्यूडी एवं ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि इन चौराहों पर आये दिन ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। अव्यवस्था के कारण कई बार हादसे भी हो रहे है। इन समस्याओं से निजात पाने के लिये चौराहों का चौड़ीकरण किया जायेगा। ट्रैफिक को सुव्यवस्थित करने एवं जाम की समस्या से निजात पाने के लिये यह जरूरी भी है। साथ ही इन चौराहों का सुंदरीकरण भी होगा। उन्होंने चौराहों के चौड़ीकरण में डिवाइडर एवं फ्री टर्न को सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिये, जिससे ट्रैफिक में किसी तरह का अवरोध नहीं आए। साथ ही जाम जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। चौराहों पर मौजूद अतिक्रमण को हर हाल में हटाया जाए। इस दौरान उन्होंने नगर निगम एवं पीडब्ल्यूडी को चौराहों के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के लिये की जाने वाली प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.