कलेक्टर ने किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण

Updated on 25-09-2021 05:43 PM

गुना कलेक्टर फ्रेंक नोबल . द्वारा कलेक्ट्रेट भवन में स्थित विभिन् कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आई. डी. नही पहने पाये गये कर्मचारियों को कार्यालय में आई. डी. पहनकर बैठने की सख् हिदायत दी। मास् नही लगाये पाये जाने पर श्रम अधिकारी रामकुमार चौदहा पर 100 रूपये का तत्काल जुर्माना जमा कराया गया, जिसकी रसीद नाजिर द्वारा काट कर दी गयी।


कलेक्टर द्वारा ट्रेजरी, जिला योजना कार्यालय, खनिज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला सशक्तिकरण कार्यालय, नजारत शाखा, श्रम विभाग, सहकारिता विभाग, कलेक्ट्रेट कार्यालय, आर्म् शाखा आदि कार्यालयों में पहुंचकर संबंधित से पूछताछ की एवं आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों के बाहर खड़े व्यक्तियों से पूछताछ की। कलेक्टर ने कहा कि आप लोग साफ-साफ बताएं कि कोई परेशानी तो नही है। योजना मंडल के सामने खड़े श्री कपिल घोसी ने बताया कि वह अपने चाचा का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आया है। कलेक्टर ने दस्तावेज देखते हुए पूछा कि किसी ने पैसे तो नही मांगे ? कपिल ने बताया कि किसी ने पैसे नही मांगे। इसी प्रकार कलेक्ट्रेट में आयी महिला शीला बाई के हाथ से कलेक्टर ने आवेदन लेते हुए पूछा कि आप यहां क्यों आयी हैं ? शीला बाई ने बताया कि वह परिवार आईडी के संबंध में आयी हुयी हैं। जब कलेक्टर ने यह पूछा कि यह तो नगर पालिका का मामला है तो महिला ने कहा कि वहां किसी ने मेरी सुनी नही। कलेक्टर ने आवेदन अपने हाथ में लेते हुए कहा कि अब नगर पालिका अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे।


//
निरीक्षण के प्रमुख बिंदु //
-
विभागीय निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों को अपने-अपने टेबल पर अपने नाम एवं पदनाम की तख्ती रखने तथा आई.डी. कार्यालयीन समय पर पहनने के निर्देश दिए।
-
श्रम विभाग में प्राईवेट व्यक्ति के बैठे पाये जाने पर कलेक्टर ने आपत्ति ली एवं अधिकारी को हिदायत दी।
-
महिला एवं बाल विकास में भण्डार शाखा का निरीक्षण किया। भण्डार में अनुपयोगी कागजात नष् कर साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए।
-
खनिज शाखा में झांसी की फर्म के ठेकेदार के बैठे पाये जाने पर पूछताछ की। उन्होंने कहा कि बिना काम के कार्यालयों में घूमें।
-
सहकारिता विभाग के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि न्यायालयीन प्रकरणों के दायरा पंजी मे प्रकरण की आगामी स्थिति अंकित करें। इसके लिए 10 दिन का समय दिया गया।
-
महिला सशक्तिकरण के निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी ने घबराहट में अपना वोटर कार्ड गले में लटका लिया। कलेक्टर की पैनी निगाह से वह बच सका। उन्होंने मुस्कुराते हुए टोका कि कार्यालय की आई डी धारण करें।
-
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कोविड-9 में बेसहारा हुए बच्चों के फालोअप की जानकारी ली।
-
आर्म् शाखा के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए प्रकरणों को ऑनलाईन करें।
-
निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर आरबी सिण्डोस्कर साथ में उपस्थित रहे।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.