कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने अधिकारियों को साथ लेकर शहर में शासकीय भूमियों का निरीक्षण किया

Updated on 17-10-2021 05:01 PM

रतलाम रतलाम शहर में उपलब्ध शासकीय भूमियों का निरीक्षण कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा शनिवार को विभिन्न अधिकारियों को साथ लेकर किया गया। आमजन के हित एवं शासन हित में विधायक चैतन्य काश्यप की मंशा अनुसार शासकीय भूमि का उपयोग विभिन्न शासकीय योजनाओं,

परियोजनाओं में किया जाएगा। विधायक काश्यप द्वारा शहर में उपलब्ध भूमियों के आमजन के हित में सदउपयोग हेतु निरंतर मानीटरिंग एवं कार्ययोजनाएं तैयार की जा रही है। कलेक्टर के भ्रमण में अपर कलेक्टर एमएल आर्य, निगमायुक्त सोमनाथ झारिया, सिटी एसडीएम श्री अभिषेक गहलोत, नगर निगम कार्यपालन यंत्री सुरेश व्यास, हनीफ शेख, जीके जयसवाल, सिटी तहसीलदार गोपाल सोनी आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर द्वारा माणक चौक शासकीय स्कूल का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही बाजार परिसर एवं सब्जी मंडी का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात सैलाना बस स्टैंड स्थित मिशनरी कंपाउंड पहुंचकर भूमि का जायजा लिया। यहा संचालित बाल ग्रह प्रबंधक से बच्चों के बारे में जानकारी प्राप्त की।


इसके बाद जहांगीर मिल क्षेत्र की खाली पड़ी भूमि देखी। यहां कचरे का ढेर देखकर नाराज हुए। निगमायुक्त को निर्देशित किया कि सफाई की जाए, कचरा हटाया जाए।
कलेक्टर अधिकारियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मांगल्य मंदिर परिसर पहुंचे। वहां प्रबंधक से चर्चा की, मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए कलेक्टर द्वारा राजबाग कॉलोनी क्षैत्र से मंदिर तक अप्रोच रोड निर्माण हेतु निर्देशित किया गया। एसडीएम को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में मौजूद जितने भी व्यक्ति हैं उनका सत्यापन किया जाए।


सज्जन मिल परिसर पहुंचकर खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रबंधक सज्जन मिल श्री जैन से जानकारी प्राप्त की। परिसर में रेत के ढेर पाए गए। इस पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रबंधक से पूछा गया कि किसकी अनुमति से रेत के स्टॉक की अनुमति दी गई है। संतुष्टि पूर्वक उत्तर नहीं मिलने पर एसडीएम को निर्देश दिए कि रेत को जप्त किया जाए, वाहन भी जप्त कर लिए जाए और प्रकरण बनाया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि रतलाम शहर पुराना है यहां कई नव निर्माण की आवश्यकता है। शहर में जहां अतिक्रमण है, वहां शासकीय भूमि पर कब्जा छुड़ाया जाएगा। कानूनी पेचिदगिया भी सुलझाई जाएगी। शहर के विकास के लिए बेहतर प्लानिंग की जाएगी।


जिन दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों को अपनी निर्धारित सीमा से आगे बढ़ा दिया गया है ऐसे अतिक्रमण हटाए जाएंगे, यहां कार्य दीपावली पश्चात होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.