कलेक्टर श्री लवानिया ने डेंगू, मलेरिया की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए

Updated on 10-09-2021 05:18 PM
भोपाल।  कलेक्टर अविनाश लवानिया ने डेंगू और मलेरिया के संबंध में समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, सभी स्कूलों को निर्देश दिए है कि बच्चों को पूरे आस्तीन की शर्ट और पैंट पहनकर बुलाया जाए और नगर निगम धुआं और दवाई का भी छिड़काव दिन में भी करें। क्योंकि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है। इसके साथ ही लोगों को यह बताया जाए कि धुआं करते समय घर के दरवाजे और खिड़की भी खुली रखे जिससे घरों के अंदर भी मच्छर होने पर उसका असर हो। कलेक्टर सभा गृह में आयोजित बैठक में जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, मलेरिया अधिकारी और नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री लवानिया ने निर्देश दिए कि घरों में लार्वा सर्वे के दौरान लार्वा मिलने पर पानी को फेंक दिया जाए और बड़ी टंकियों में ही टेमोफास डाला जाए, घरों में लार्वा मिलने पर जुर्माना भी लगाया जाए। बड़े पौंड और पानी भरने वाले जगहों में गंबूसिया मछली डाली जाए।  कूलर, बर्तनों में पानी बदलते रहे और बच्चों का विशेष ध्यान रखे। 
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। इसके लिए समन्वय बैठक कर एक साथ डेंगू और मलेरिया रोधी कार्रवाई करें। इसके साथ ही तालाब किनारे की कॉलोनी और बस्तियों में निरंतर दवाई का छिड़काव हो यदि कही मलेरिया और डेंगू के मरीज मिल रहे हो तो प्रतिदिन दवाई और धुआं कराया जाए। लोगों को मच्छरदानी में सोने के लिए बताया जाए और शाम को घरों में नीम और अन्य आयुर्वेदिक औषधियों को धुआं किया जाए। जिससे मच्छर घरों के आसपास नहीं आए। सर्वे के दौरान लोगों को बताया जाए कि बुखार और अन्य परेशानी होने पर तुरंत मलेरिया की जांच कराए और डॉक्टर की सलाह के बाद ही दवाई ले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
 06 April 2026
इंदौर: कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन (KSIF), के अपने फ्लैगशिप इन्क्यूबेशन प्रोग्राम सक्षमी – कोहोर्ट 1 की शुरुआत 6 अप्रैल 2026 को होगी। यह कार्यक्रम शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को संरचित…
 04 April 2026
भोपाल : भारतीय परंपरा और शिल्पकला की समृद्ध विरासत को दर्शाती दुर्लभ और शाही साड़ियों का आकर्षक संग्रह इन दिनों भोपाल में आयोजित “ सिल्क एक्सपो” प्रदर्शनी में देखने को…
 01 April 2026
यह लॉन्ग वीकेंड बिल्कुल सही समय पर आया है, जब एंटरटेनमेंट की दुनिया में हलचल अपने चरम पर है। चाहे आप घर पर सुकून से समय बिताना चाहें, देर रात तक सीरीज…
 31 March 2026
इंदौर – इंटीरियर और एक्सटीरियर डिज़ाइन इंडस्ट्री के नवीनतम ट्रेंड्स, अत्याधुनिक तकनीकों और नए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करने के लिए प्रीमियम एक्सटीरियर्स एंड इंटीरियर्स एक्सपो-2026 का आयोजन फ्यूचर इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है। यह…
Advt.