कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने फर्जी पत्रकार के विरुद्ध की कारवाई, फर्जी पत्रकार देवेंद्र मराठा 6 महीने के लिए रासुका के तहत निरुद्ध

Updated on 21-10-2021 06:48 PM

 इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारिता की आड़ में ब्लैकमेलिंग का गौरखधंधा चलाने वाले गिरोह पर प्रहार शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने जबरन वसूली की कई शिकायतों पर फर्जी पत्रकार देवेंद्र मराठा के खिलाफ कड़ी कारवाई करते हुए उसे रासुका के तहत 6 महीने के लिए निरुद्ध कर दिया है।

देवेंद्र मराठा को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 की उपधारा 2 के तहत तथा गृह विभाग के आदेश दिनांक 17/09/2021 के तहत तथा जिला दंडाधिकारी को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 6 माह के लिए सेंट्रल जेल इंदौर में निरुद्ध करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए है। देवेंद्र पिता रमेशचन्द्र मराठा निवासी अयोध्या नगरी,नंदा नगर को शिकायत के आधार पर लसुडिया पुलिस ने गिरफ़्तार किया था।

 देवेंद्र मराठा के ख़िलाफ़ ढाबा,होटल,कालोनाइज़र, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और ज़िम संचालकों ने सांध्य दैनिक अख़बार में खबर छापने के नाम पर जबरिया वसूली की शिकायत दर्ज करवाई थी। देवेंद्र मराठा ने कई खबरों के आधार पर लोगों को ब्लैकमेल भी किया गया।

कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने इस कार्रवाई के साथ पत्रकारिता की आड़ में पनप रहे संगठित अपराध पर नियंत्रण करने के लिए जिलेवासियों का आवाह्न करते हुए कहा है की यदि कोई भी व्यक्ति पत्रकारिता की आड़ में वसूली का प्रयास करता है तो वे उसे बिना किसी भय के पुलिस के सुपूर्द करें। कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने शासकीय विभाग के सभी अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि फर्जी पत्रकारों से दूरी बनाकर रखें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
Advt.