कलेक्टर का डीईओ को निर्देश- निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाओ रोक

Updated on 25-06-2024 11:55 AM
भोपाल। जिले में निजी स्कूलों की मनमानी पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। यदि कोई भी संचालक अभिभावकों पर किसी तरह का दवाब बनाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। यह निर्देश कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को टीएल बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी को दिए हैं। साथ ही काम के प्रति लापरवाही बरतने पर उनके प्रति नाराजगी भी जताई।

कलेक्टर ने सख्त लहजे में सभी एसडीएम को भी चेताया कि वह भी मनमानी फीस वसूलने और एक ही दुकान से कोर्स की किताबें खरीदने को विवश करने वाले स्कूलों पर दो दिन में सख्त कार्रवाई करें। इससे अधिकारियों ने अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों की सूची बनाना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार एक माह पहले कलेक्टर ने अभिभावकों की शिकायत के बाद दस प्रतिशत से अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों की रिपोर्ट तैयार करने के लिए सभी एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए थे। इसके बावजूद एक माह के दौरान यह रिपोर्ट पूरी तरह तैयार नहीं हो सकी। सोमवार को कलेक्टर ने डीईओ अंजनी कुमार त्रिपाठी से इस बारे में पूछताछ की। इस दौरान त्रिपाठी ने कहा कि फिलहाल रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

कलेक्टर ने कहा कि उन्हें ज्यादा फीस वसूलने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे स्कूलों के खिलाफ दो दिन में कार्रवाई की जाए। बैठक में समस्त एडीएम, एसडीएम एवं जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

छोटा वन बनाएं, लगाए जाएंगे 12 लाख पौधे

कलेक्टर ने बताया कि तीन जुलाई को हरियाली महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान वृहद स्तर पर पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। इसमें लगभग 12 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए सभी को अपने लक्ष्य अनुसार जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीडब्ल्यूडी विभाग को अलग से जगह चिन्हित कर ‘छोटा वन’ विकसित करने के निर्देश दिए हैं।इसमें वृहद स्तर पर पीडब्ल्यूडी विभाग, कांट्रैक्टर्स, स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य विभागों के साथ मिलकर नीम, आम, बरगद, करंज आदि पौधों का रोपण किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.