कॉलेज अपने स्तर पर प्रवेश के लिए बनाए फार्म, छुट्टी के दिन भी जमा होंगे आवेदन

Updated on 24-08-2024 01:49 PM
इंदौर। ऑफलाइन प्रवेश पद्धति को लेकर दूसरे दिन भी उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से कोई स्पष्ट गाइडलाइन नहीं आई। इस वजह से शुक्रवार को सरकारी और निजी कालेजों में एक भी प्रवेश नहीं हुए। विभाग के ओएसडी डा. तुलसीराम दहायत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अग्रणी कॉलेजों के प्राचार्यों से चर्चा की गई। उसमें इन बिंदुओं पर सहमति बनी है कि 24 से 27 अगस्त के बीच विद्यार्थी से प्रवेश फार्म भरवाया जाएगा।

यह फार्म कालेज अपने स्तर पर तैयार कर सकते है। इस अवधि में सरकारी कॉलेजों को विद्यार्थियों के दस्तावेजों का भी आफलाइन सत्यापन करना होगा। अब दिक्कतें यहां खड़ी हो रही है कि 25 अगस्त को रविवार और 26 अगस्त को जन्माष्टमी की छुट्टी है। ऐसे में छुट्टी के दिन विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए कॉलेज बुलाया है। विभाग ने 28 से 31 अगस्त तक फीस भरने की व्यवस्था रखी है। उधर कॉलेजों ने छुट्टी वाले दिन भी संस्थान खोलने का निर्णय लिया है।

भटकते रहे विद्यार्थी

21 अगस्त को उच्च शिक्षा विभाग ने बिना तैयारी आफलाइन प्रवेश प्रक्रिया रखी। गुरुवार-शुक्रवार को सीधे प्रवेश लेने को लेकर विद्यार्थी अपने पसंदीदा कॉलेजों में पहुंचे। मगर आवेदन नहीं कर पाए। दिशा-निर्देश नहीं मिलने से कॉलेजों ने भी फार्म नहीं दिए।

छात्र-छात्राओं के बढ़ते दबाव के चलते विभाग ने दोपहर 2 बजे अग्रणी कॉलेज की बैठक बुलाई। ओएसडी डॉ. दहायत ने प्राचार्यों को निर्देश दिए है कि शनिवार सुबह 11 बजे जिले के समस्त सरकारी और निजी कॉलेजों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें प्रवेश फार्म अपने स्तर बनाकर दिए जाए। साथ ही प्रवेश से जुड़े दिशा-निर्देश के बारे में बताया जाएगा।

सुबह 11 बजे तक भर सकेंगे फीस

उच्च शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। विभाग ने कॉलेज लेवल काउंसलिंग (सीएलसी) तीसरे चरण में प्रवेश ले चुके विद्यार्थियों के लिए फीस भरने की विशेष व्यवस्था रखी है। शनिवार सुबह 11 बजे तक लिंक खोल रखी है। अशासकीय महाविद्यालय प्राचार्य संघ के अध्यक्ष डॉ. राजीव झालानी ने कहा कि प्रवेश संबंधित बैठक शनिवार को होना है। उसके बाद कॉलेजों में विद्यार्थियों को दाखिला जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.