कालोनाइजर पेश नहीं कर सके दस्तावेज, अब होगी कार्रवाई, अवैध कालोनियों पर लगेगी रोक

Updated on 06-06-2024 12:05 PM
भोपाल। जिले में अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कलेक्टर ने एसडीएम से सर्वे शुरू कराया था। यह सर्वे चार जून तक पूरा करना था, लेकिन मतगणना की वजह से यह अटक गया। हालांकि इससे पहले 250 कालोनियां चिह्नित की जा चुकी हैं और छह अवैध कालोनाइजरों को नोटिस देकर छह जून तक दस्तावेज पेश करने का समय दिया था। अब इनके बाद सिर्फ एक दिन का समय बचा हुआ है। यदि यह दस्तावेज पेश नहीं करते हैं तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने एफआइआर दर्ज करने तक के निर्देश दिए हैं।

यहां दिए हैं नोटिस

जिला प्रशासन ने सिंकदराबाद, पिपलिया जाहिरपीर, अरेड़ी, सेवनिया ओंकारा और छावनी पठार में छह कालोनियों के कालोनाइजर को नोटिस थमाया था। लेकिन इसके बावजूद इनकी ओर सेअब तक कोई जवाब नहीं दिया है। इनमें से एक कालोनाइजर कलेक्टर न्यायालय में पेश हुआ था, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर पाया। इस पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने उससे प्लाट बेचने संबंध सभी तरह के दस्तावेज पेश करने के लिए कहा, लेकिन वह वापस लौटकर नहीं आया है। अब इन सभी के खिलाफ छह जून के बाद से प्रशासन कार्रवाई करेगा।

इन कालोनाइजरों को दिए गए हैं नोटिस

एसडीएम हुजूर आशुतोष शर्मा की रिपोर्ट के आधार पर अरहेड़ी गांव में दो कालोनियां विजासेन के नाम से काटने वाले पुरुषोत्तम सिंह , नीलेश शुक्ला और मुकेश पाल को नोटिस दिए गए हैं। मुकेश ने पिपलिया में भी बिना अनुमति अवैध कालोनी काटी है। ग्राम ओंकारा सेवनिया में अवैध कालोनी काटने वाले विनोद यादव, छावनी पठार में अनुज साहू और सिकंदराबाद में हेमंत गड़गैया और सुनील प्रसाद को नोटिस दिए गए हैं।

इनका कहना है

शहर में 250 अवैध कालोनियों को चिह्नित किया जा चुका है। सभी को नोटिस देकर दस्तावेज पेश करने का समय दिया जा रहा है। अभी तक छह कालोनाइजरों को समय दिया था, लेकिन एक ने भी अनुमति के दस्तावेज पेश नहीं किए हैं। शहरी क्षेत्र में नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्र में जिला प्रशासन इन अवैध कालोनियों पर अब कार्रवाई शुरू करेगा।
- कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.