रंग संगीत ने कानों में घोली मिठास, सफरनामा की प्रस्तुति भी रही यादगार

Updated on 09-12-2023 12:29 PM

भोपाल। अपने संस्थापक और प्रेरणा स्तंभ स्व केजी त्रिवेदी 'चच्चा' की यादों को समर्पित त्रिकर्षि संस्था के प्रथम राष्ट्रीय नाट्य एवं सम्मान समारोह की शुरुआत शुक्रवार की शाम शहीद भवन में कर्णमधुर रंगसंगीत और यादों का सफरनामा की आकर्षक प्रस्तुति से हुई। इसके अंतर्गत स्व. त्रिवेदी के सृजनशील व्यक्तित्व और कृतित्व पर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही युवा कोरियोग्राफर मिलिंद दाभाड़े के निर्देशन में इन्हीं खुशनुमा यादों को उकेरती नृत्य-नाटिका सफरनामा प्रस्तुत की गई। सफरनामा शीर्षक से एक डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे आदर्श शर्मा ने तैयार किया था।

गणेश वंदना से शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मारिस लाजरस के संगीत संयोजन में सुमधुर गणेश वंदना से हुआ। त्रिकर्षि के बाल व युवा कलाकारों के इस वृंद ने एक के बाद एक उन सभी संगीतकारों की संगीत रचनाएं पेश की, जिनका उपयोग केजी चच्चा ने अपने नाटकों में किया था। इन संगीत निर्देशकों में मारिस लाजरस के अलावा सुरेंद्र वानखेड़े, वैभव राखे, रविलाल सांगड़े, अनिल संसारे आदि द्वारा संगीतबद्ध नाट्य गीतों की भी प्रस्तुति हुई, जिन्हें दर्शकों ने करतल ध्वनि के साथ भरपूर सराहा।

इन्होंने रखे विचार

इसके उपरांत यादों का सफरनामा शुरू हुआ। इसके तहत वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर, वरिष्ठ रंगकर्मी अनूप जोशी 'बंटी', स्वास्तिका चक्रवर्ती, अमिताभ अनुरागी, मारिस लाजरस, आशीष श्रीवास्तव जैसे वक्ताओं ने केजी चच्चा से जुड़ी मधुर स्मृतियां साझा कर भावभीनी आदरांजलि दी।

चार नाटकों का मंचन और सम्मान होगा

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शिखर सम्मान से सम्मानित स्व केजी त्रिवेदी की स्मृति में इस पांच दिवसीय समारोह में भाग लेने के लिए चच्चा के अनेक शिष्य अन्य शहरों से आए हैं।प्रारंभ में राजश्री त्रिवेदी ने समस्त विशिष्ट अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर केजी चच्चा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। 12 दिसंबर तक चलने वाले पांच दिवसीय समारोह में चार नाटकों का मंचन और 11 दिसंबर को प्रसिद्ध रंगकर्मी और फिल्म अभिनेता पीयूष मिश्रा और दो नेपथ्य कलाकारों का सम्मान किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.