सांस्कृतिक गरबा महोत्सव में दिखेंगे कृष्ण लीला के भी रंग, प्रतिभागियों में उत्साह, आज महाआरती

Updated on 16-10-2023 12:26 PM
भोपाल । बुधवार 18 अक्टूबर को लालघाटी स्थित सुंदरवन गार्डन में भव्य सांस्कृतिक गरबा महोत्सव का आगाज होने जा रहा है। जिसमें 50 हजार वाट के साउंड सिस्टम पर प्रतिभागियों सहित सैंकड़ों लोग गरबा करते हुए माता रानी की आराधना करेंगे। संस्कृतिक गरबा महोत्सव में नवदुनिया प्रिंट पार्टनर है।


चार दिन तक छाया रहेगा उल्लास

 सिंधी मेला समिति द्वारा सांस्कृतिक सिंधी गरबा के शुरुआत 18 अक्टूबर शाम सात बजे होने जा रही है। इसे लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। यह गरबा महोत्सव 21 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष गरबे में टीवी सीरियल 'राधा कृष्ण' के एक्टर सुमेध मुदगलकर जिन्हें भगवान कृष्ण के आनस्क्रीन किरदार के लिए काफ़ी पसंद किया जाता है, वो भी 18 अक्टूबर को गरबा उत्सव के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित होने जा रहे है।

  

गरबा में दिखेंगे अलग रंग

 सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि गरबा महोत्सव की सभी तैयारिययां पूर्ण की जा चुकी है, इस बार सांस्कृतिक गरबा कुछ अलग ही रंग में दिखेगा। जहां एक ओर गरबा ग्राउंड में प्रतिभागी मातारानी की आराधना करते हुए गरबा खेलेंगे, वहीं दूसरी ओर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का दर्शन भी देखने को मिलेगा। इस वर्ष सिंधी मेला समिति द्वारा गरबे के मुख्य समारोह में सेलिब्रिटी गेस्ट सुमेध मुदगलकर को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।


आज होगी महाआरती

 दरयानी ने बताया कि शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ रविवार को सांस्कृतिक गरबा के नौ अलग अलग प्रशिक्षण स्थलों पर महाआरती का आयोजन किया गया है। गरबा प्रारंभ होने से पहले सभी प्रतिभागी मां अंबे की आराधना करेंगे। बैरागढ़, ईदगाह हिल्स, संत कंवरराम कालोनी, बावड़िया कलां से लेकर दूरदर्शन भवन, गांधीनगर, पंचवटी ग्लोबल ग्रीन आदि केंद्रों में महाआरती का आयोजन किया गया है। संत हिरदाराम नगर सेंटर प्रभारी किरण वाधवानी ने बताया कि महा आरती को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह है। युवा, बच्चे एवं महिलाएं मां की आरती के बाद गरबा का आनंद लेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.