शहीद भवन में हास्य नाटक का मंचन, जनजातीय संग्रहालय में करें चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन

Updated on 11-05-2023 06:01 PM

भोपाल। शहर में सांस्‍कृतिक, सामाजिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। गुरुवार 11 मई को भी शहर में कई ऐसे कार्यक्रम हैं, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। हालांकि आप यह भी न भूलें कि कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर सामने आने लगे हैं। लिहाजा, आपको हमारी सलाह है कि घर से बाहर निकलते समय आप मास्क का उपयोग करें और सुरक्षित शारीरिक दूरी का ध्यान रखें। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

साइंस वर्कशाप - रीजनल साइंस सेंटर में चल रही वर्कशाप में प्रतिभागियों को खगोलीय दूरबीन बनाना सिखाया जा रहा है। कार्यशाला सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चलती है। विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए यह कार्यशाला खास है।
संगोष्ठी - ज्ञानतीर्थ सप्रे संग्रहालय में 11 और 12 मई को 'द्विवेदी- सप्रे युगीन प्रवृत्तियां और सरोकार' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। समसामयिक सवालों पर विमर्श का यह अनुष्ठान उत्तरप्रदेश हिन्दी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 होगा।

माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के अंतरंग भवन वीथि संकुल में माह का प्रादर्श श्रंखला के तहत छत्तीसगढ़ी लोक वाद्य 'चिकारा' का प्रदर्शन किया जा रहा है। आप इसका अवलोकन सुबह 11 बजे से कर सकते हैं।
पाटरी कला प्रशिक्षण - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय द्वारा अपने शैक्षणिक कार्यक्रम श्रृंखला करो और सीखो के अंतर्गत 10 मई से विभिन्न कला और शिल्पों पर प्रदर्शन सह प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कड़ी के रूप में राजस्थान के पोखरण क्षेत्र की मृदभांड (पाटरी) कला पर आठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संग्रहालय के चरैवेति स्थित सिरेमिक कार्यशाला में किया जा रहा है। कार्यशाला में पारंपरिक टेराकोटा कलाकार लूणाराम अपने सहायक के साथ प्रशिक्षण दे रहे हैं। समय - पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक।
नृत्य प्रशिक्षण - अर्घ्य कला समिति द्वारा सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक नुपूर माहौर भरतनाट्यम नृत्य का प्रशिक्षण देंगी। यह निश्शुल्क प्रशिक्षण अर्घ्य प्रेक्षा गृह, गांधी भवन परिसर में प्रशिक्षु नृत्यांगनाओं को दिया जाएगा।

चित्र प्रदर्शनी - श्‍यामला हिल्‍स पर स्‍थित मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील चित्रकार गंगुबाई के चित्रों की प्रदर्शनी सजाई गई है। आप इसका अवलोकन दोपहर 12 बजे से कर सकते हैं।
नाट्य कार्यशाला - अदर थिएटर सोसायटी फार रिसर्च एंड परफार्मिंग आर्ट्स ने शुक्रवार से बैठक द आर्ट हाउस, 10 नंबर मार्केट में दस दिवसीय नाटक की कार्यशाला आयोजित कर रहा है। इस कार्यशाला में 26 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें केरल के मशहूर मार्शल आर्ट कल्लरीपयट्टू का प्रशिक्षण केरल के सुजीत कलामंडलम द्वारा दिया जा रहा है। कार्यशाला का निर्देशन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली से स्नातक अविजित सोलंकी कर रहे हैं, जो साथ में मनो-शारीरिक अभिनय, रस, रियलिस्टिक अभिनय का प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यशाला 14 मई तक प्रतिदिन शाम पांच से आठ बजे तक चलेगी।
नाटक मंचन - शहीद भवन में नाट्य संस्था फ्लाइंग फेरीज द्वारा हास्य नाटक 'बड़े मियां दीवाने' का मंचन किया जाएगा। नाटक का निर्देशन डा आजम खान ने किया है। यह प्रस्तुति एक सनकी बूढ़े और रंगीन मिजाज व्यक्ति की कहानी है। समय शाम साढे छह बजे से है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.