आयोग की कार्रवाई:39 निजी विवि पर 76 करोड़ रिकवरी निकाली, संघ की आपत्ति- गणना नियमसंगत नहीं

Updated on 28-12-2024 12:21 PM

मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग ने प्रदेश के 39 निजी विश्वविद्यालयों से 76 करोड़ रुपए की रिकवरी निकाली है। ये राशि छात्रों से ली गई फीस का 1% है, जिसे प्रवेश की अंतिम तारीख से 30 दिन के भीतर आयोग में जमा करना होता है।

कुछ विवि ने इसे समय पर नहीं जमा किया, जिससे आयोग ने 14% दंडात्मक ब्याज के साथ राशि जमा करने का नोटिस जारी किया है। यह रिकवरी 2021-22 से 2023-24 तक की है। मप्र निजी विश्वविद्यालय संघ ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई है।

उनका कहना है कि आयोग न केवल नए सत्र के छात्रों से, बल्कि पूर्व से प्रवेशित छात्रों की फीस से भी राशि ले रहा है, जबकि इसके लिए कोई स्पष्ट नियम नहीं है। संघ ने इसे पुनः देखने का अनुरोध किया है।

चेयरमैन को पत्र... 

संघ ने आयोग के चेयरमैन को पत्र लिखा है कि आयोग द्वारा इस 1% राशि की गणना आय-व्यय पत्रक के आधार पर की जा रही है, जिसका उल्लेख आयोग के अधिनियम में नहीं है। अधिनियम मेें छात्रों से संग्रहित फीस की 1% राशि संबंधित कोर्स में प्रवेश की अंतिम तारीख के 30 दिन के भीतर जमा करने का प्रावधान है।

बैलेंस शीट पर गणना न हो

मप्र में अधिकतर निजी विवि की स्थापना पूर्व से संचालित कॉलेजों को मिलाकर की गई है, जिनकी बैलेंस शीट में पूर्ववर्ती छात्रों का शिक्षण शुल्क समाहित होगा। इसलिए बैलेंस शीट के आधार पर 1 राशि की गणना तर्कसंगत नहीं है। राशि केवल संबंधित सत्र के प्रथम वर्ष छात्रों से ली जानी चाहिए।

-डॉ. अजीत सिंह पटेल, सेक्रेटरी, निजी विवि संघ मप्र

सीधी बात- प्रो. भरत शरण सिंह, चेयरमैन, मप्र निजी विवि विनियामक आयोग

... और चेयरमैन का नो कमेंट

निजी विश्वविद्यालयों पर रिकवरी क्यों निकाली गई है? यह एक सामान्य और रूटीन प्रक्रिया है। मैं कमेंट नहीं करुंगा। नियमानुसार कार्रवाई नहीं हुई? वित्तीय प्रोसेस है। कमेंट नहीं करूंगा।

​​​​​​​



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.