
भोपाल, : विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शुक्रवार को भी पूरे मध्य प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। राजधानी भोपाल, इंदौर, देवास, कटनी, शहडोल और छिंदवाड़ा समेत प्रदेश के शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की आईईसी वैन का जोरदार तरीके से स्वागत किया। यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह चरम पर है। यात्रा के दौरान पीएम स्वनिधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं। यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए कैम्पों के माध्यम से लोग लाभान्वित भी हो रहे हैं।
भोपाल के पंचशील नगर और शिवाजी नगर में यात्रा के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिवाजी नगर में हुए कार्यक्रम में विधायक भगवान दास सबनानी ने शिरकत की और आम जनमानस को केंद्र सरकार की योजनाओं से रूबरू कराया। इसीतरह इंदौर में जोन 9 के वार्ड 47 और जोन 6 के वार्ड 27 में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जोन 6 के वार्ड 27 में हुए कार्यक्रम में विधायक रमेश मेंदोला शामिल हुए और हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, पीएम स्वरोजगार योजना समेत केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। हितग्राहियों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण भी किया गया। हितग्राहियों के आवेदन भी लिए गए और मौके पर निराकरण भी किया गया।
छिंदवाड़ा जिले के वि. ख. बिछुआ के ग्राम जामुनिया कला, वि. ख. जुन्नारदेव के ग्राम कोहनिया रैय्यत, पांढुर्ना जिले के वि. ख. पांढुर्ना के ग्राम पारडी, अनूपपुर जिले के रिउसा में में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी तरह सतना, दमोह, सागर, शहडोल, अनूपपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में भिन्न-भिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहां पर लोगों ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। साथ ही इन कार्यक्रमों में शिविर लगाकर हितग्राहियों की समस्याओं का समाधान भी किया गया। हितग्राहियों को सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए। कटनी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।