जल्द शुरू होगा एम्स का सामुदायिक रेडियो स्टेशन, 25 किमी के दायरे में लोगों को घर बैठे मिलेगी सेहत संबंधी जानकारी

Updated on 09-05-2024 12:56 PM

भोपाल। शहर के साकेत नगर में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जल्द ही अपना सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू करने जा रहा है। इस रेडियो स्टेशन के शुरू होने से एम्स भोपाल और उसके आसपास के 25 किलोमीटर तक के दायरे में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अन्य सूचनाएं आसानी से मिल सकेंगी। इस जानकारी का उपयोग कर लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग होकर एक बेहतर और स्वस्थ्य जीवन व्यतीत कर पाएंगे। इस सामुदायिक रेडियो पर आसपास के निवासियों को विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा अलग-अलग बीमारियों से जुड़ी बातें बताई जाएंगी। साथ ही लोगों को ऐसी बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए जाएंगे।

यह है उद्देश्य

एम्स के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डा.) अजय सिंह ने संस्थान की इस नई पहल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि "सार्वजनिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और लोगों को अपने स्वास्थ्य के बारे में निर्णय लेने के लिए सशक्त बनाने के लिहाज से स्वास्थ्य संबंधी विश्वसनीय जानकारी आवश्यक है। हमारे सामुदायिक रेडियो स्टेशन के द्वारा हम स्वास्थ्य सेवा प्रदाता और समुदाय के बीच की खाई को पाट कर लोगों को सक्रिय रूप से अपने स्वास्थ्य का प्रबंधन करने और स्वस्थ जीवन जीने में सक्षम बनाने का प्रयास करेंगे।

सूचना प्रसारण मंत्रालय से मिली मंजूरी

एम्स के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ) अजय सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से हाल ही में एम्स भोपाल को सामुदायिक रेडियो शुरू करने की अनुमति मिल गई है। इस रेडियो के प्रसारण से एम्स के आसपास रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधी अहम जानकारी पाने में आसानी होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.