अरुण यादव की तुलना राम से करते हुए कांग्रेस चुनाव प्रभारी मुकेश नायक ने कहा

Updated on 09-10-2021 05:38 PM

भोपाल खंडवा में कांग्रेस के चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने अरुण यादव की तुलना भगवान श्रीराम से की है। नायक ने खंडवा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभुराम की तरह यादव ने भी त्याग किया। वन में पैदल चलते हुए भगवान राम के पैरों में कांटे चुभे, उसी तरह खंडवा में कांग्रेस का मैदानी संगठन खड़ा करने में यादव एक साल तक पैदल चले। इस दौरान उनके पैरों में छाले तक पड़ गए। जब चुनाव लड़ने का मौका आया तो उन्होंने किसी और को मौका दे दिया। नायक जब भाषण दे रहे थे, मंच पर अरुण यादव भी मौजूद रहे।


पूर्व मंत्री अरुण यादव ने भले ही पारिवारिक कारणों का हवाला देकर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था, लेकिन सूत्रों का कहना है कि वे पार्टी की अंदरुनी खींचतान का शिकार हुए। हालांकि वे अब पार्टी उम्मीदवार राजनारायण सिंह पुरनी के लिए प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान खंडवा में एक सभा में चुनाव प्रभारी मुकेश नायक ने उन्हें भगवान राम की तरह त्यागी और परिश्रमी बताया।


सुनाया रामचरित मानस का प्रसंग
नायक ने कहा- रामचरित मानस में एक प्रसंग है। जिसमें प्रभु राम वनवास के लिए पदयात्रा करते हैं। इस दौरान उनके पैर में कांटे चुभ जाते हैं। तब श्रीराम और सीता के बीच हुए संवाद का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह भूमि त्याग, भक्ति और परिश्रम की तपोभूमि है। अरुण यादव ने भी इसी तरह का त्याग किया है। पूर्व मंत्री ने आगे कहा- जब भी कोई व्यक्ति किसी भी रूप में त्याग करे,उसको प्रोत्साहन मिलना चाहिए। मैंने 25-30 साल में ऐसा उदाहरण पहली बार देखा।

जब किसी नेता ने साल भर तक पैदल चल-चलकर अपने पैर तोड़ लिए हों, पैर में छाले पड़ गए हो और धूप में उनका चेहरा काला पड़ गया हो। जिसने एक-एक बूथ पर कार्यकर्ता तैयार किया हो, उसने अंतिम अवसर पर यह कहकर चुनाव लड़ने से मना कर दिया कि भगवान ने मुझे बहुत अवसर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अरुण यादव का त्याग और खिलाड़ी भावना ही इस चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाएगी। उन्होंने कहा कि यादव ने एक कदम आगे बढ़कर राजनारायण सिंह का हाथ पकड़ा, ऐसा उदाहरण भी देखने को कभी नही मिला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.