सर्राफा बाजार में पार्किंग की अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ थाने में शिकायत, होगी कार्रवाई

Updated on 15-07-2023 12:26 PM
भोपाल । पुराने शहर में स्थित सर्राफा बाजार में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। नगर निगम आयुक्त केवीएस चौधरी ने आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद जोन क्रमांक दो के प्रभारी विशाल रामकर ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत करने के साथ साक्ष्य के रुप में अवैध वसूली करने का वीडियो भी सौंपा है। अब पुलिस इस मामले में आरोपितों की पहचान करने के बाद एफआइआर दर्ज करेगी।

बता दें कि नवदुनिया ने कलेक्टर और महापौर के नाम पर हो रही पार्किंग की अवैध वसूली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। इसकी जानकारी लगते ही अवैध वसूली करने वाले लोग शुक्रवार दिन में पार्किंग की वसूली करने नहीं पहुंचे। हालांकि इस दौरान पुलिसकर्मी भी सर्राफा बाजार में गश्त करते रहे, जिससे आरोपितों को पकड़ा जा सके।

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से चौक बाजार के कुछ लोग बाजार में अतिक्रमण की शिकायत लेकर कलेक्टर, महापौर और नगर निगम कमिश्नर के पास पहुंचे थे। आरोप है कि इन्हीं लोगों के शह पर पार्किंग में अवैध वसूली की जा रही थी।

अतिक्रमण हटाकर बनाई थी नि:शुल्क पार्किंग

जिस जगह पर पार्किंग में अवैध वसूली हो रही थी। वहां पर कुछ समय पहले स्ट्रीट वेंडर्स को खड़ा किया जाता था। जिसकी शिकायत चौक के व्यापारियों ने नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारियों को की थी और यहां से ठेले वालों को हटवा दिया था। इसके बाद से ही इस जगह पर नि:शुल्क पार्किंग शुरू की गई थी, जहां अवैध वसूली शुरू हो गई है। चौक के लोगों के अनुसार जिन लोगों ने अतिक्रमण हटवाया, वे ही अवैध वसूली करने में जुटे हैं।

इनका कहना

सर्राफा बाजार में पार्किंग की अवैध वसूली की जानकारी लगते ही नगर निगम आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जाएगी।

- मालती राय, महापौर

हम लोग तो चौक बाजार को व्यवस्थित करने के लिए काम कर रहे हैं। राकेश अग्रवाल व्यापारी संघ के महासचिव हैं और मैं अध्यक्ष हूं। मैं व्यवस्थाएं बनाने में लगा हूं। अगर सतीश इस तरह की हरकत कर रहा है, तो उसे काम से हटा देंगे और कल से ही पूरी पार्किंग में निश्शुल्क पार्किंग के बैनर लगवा देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.